फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   blast in Balochistan Mastung near the mosque where people were gathering to mark Eid Miladun Nabi

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में मस्जिद के पास विस्फोट, 58 की मौत; खैबर पख्तूनख्वाह में मस्जिद के अंदर धमाका, चार मरे

Fri, 29 Sep 2023 12:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Sep 2023 12:37 PM IST
सार

हाल ही में बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में एक विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला सहित 11 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
blast in Balochistan Mastung near the mosque where people were gathering to mark Eid Miladun Nabi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद के पास एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ। इसमें कम से कम 58 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गए। हालांकि, मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। विस्फोट उस वक्त हुआ, जब पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए लोग एक रैली के लिए इकट्ठा हुए थे। विस्फोट मस्तुंग जिले में हुआ।

विज्ञापन


ईद मिलादुन नबी मनाने के लिए एकत्र हो रहे थे लोग
एक अधिकारी ने बताया कि पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन ‘ईद ए मिलाद-उन-नबी’ मनाने के लिए मस्जिद के बाहर भारी संख्या में लोग जमा हुए थे, इसी दौरान यह विस्फोट हुआ। किसी गुट ने अभी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जियो समाचार के मुताबिक, मुस्तुंग जिले में मदीना मस्जिद के समीप यह विस्फोट हुआ। मृतकों में मुस्तुंग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नवाज गश्कोरी भी शामिल हैं जो घटना के समय ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन


स्थानीय थाना प्रभारी मोहम्मद जावेद लहरी ने बताया कि यह आत्मघाती हमला था और हमलावर ने पुलिस अधिकारी की गाड़ी के बगल में खड़े होकर खुद को बम से उड़ा लिया। अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है और घायलों को करीब के चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। यह बम हमला काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) द्वारा मस्तुंग जिले में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के एक प्रमुख कमांडर को मारने के एक दिन बाद हुआ है। बलोचिस्तान के अंतरिम सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा, गंभीर घायलों को क्वेटा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में से कुछ की हालत गंभीर
स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) जावेद लेहरी ने कहा कि घायलों को एक चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित किया जा रहा है, जबकि अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।

खैबर पख्तूनख्वाह में मस्जिद के अंदर विस्फोट, चार की मौत
इस बीच खैबर पख्तूनख्वा के हंगू में दोआबा पुलिस स्टेशन के पास एक मस्जिद के अंदर विस्फोट हुआ। इस दौरान कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। विस्फोट से मस्जिद की छत ढह गई। लगभग 30 से 40 लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना है। शवों और घायल व्यक्तियों को निकालने के लिए भारी मशीनरी बुलाई गई है। दोआबा पुलिस थाने के प्रभारी शाहराज खान ने बताया कि विस्फोट हंगू जिले की मस्जिद में हुआ। जब विस्फोट हुआ उस समय जुमे की नमाज पढ़ी जा रही थी। विस्फोट के समय मस्जिद में 30 से 40 नमाजी मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक, यह आत्मघाती विस्फोट है। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में कम से कम तीन लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया में हंगू जिला पुलिस अधिकारी निसार अहमद के हवाले से बताया गया है कि विस्फोट इतना जोरदार था कि उसके प्रभाव के कारण मस्जिद की छत ढह गई।

हाल ही में एक और विस्फोट हुआ था
हाल ही में बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में एक विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला सहित 11 लोग घायल हो गए थे। इससे पहले पाकिस्तान के पेशावर में एक विस्फोट में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) के एक अधिकारी की मौत हो गई थी और दो नागरिकों सहित आठ अन्य घायल हो गए थे। 


रेजिमेंट के एक वाहन को बनाया था निशाना
वारसाक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहम्मद अरशद खान ने पुष्टि की कि सुबह करीब 10:30 बजे (स्थानीय समय) हमले में खैबर पख्तूनख्वा एफसी की मोहमंद राइफल्स रेजिमेंट के एक वाहन को निशाना बनाया गया। वाहन माचनी से पेशावर की ओर जा रहा था, जब विस्फोट हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) का एक अधिकारी मारा गया और छह एफसी अधिकारी और दो लोग घायल भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed