{"_id":"5d40bac98ebc3e6cbe42aaec","slug":"black-moon-today-seen-in-north-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा ब्लैक मून, जानिए क्या है इसका मतलब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आज उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा ब्लैक मून, जानिए क्या है इसका मतलब
Wed, 31 Jul 2019 01:22 PM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने नीले चांद के बारे में तो सुना होगा लेकिन ब्लैक मून के बारे में नहीं सुना होगा। आज यानि 31 जुलाई को उत्तर अमेरिका में यह खगोलीय घटना घटेगी। हालांकि बाकी दुनिया को इसका 30 अगस्त तक इंतजार करना पड़ेगा। यह खगोलीय घटना पिछली बार साल 2016 में घटी थी। जानिए इसका क्या मतलब है और यह क्यों महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल ब्लैक मून एक महीने के भीतर होने वाली वह घटना है जिसमें चांद पूरी तरह से आकाश में समा जाता है और दिखाई नहीं देता। इसे दूसरा नया चांद कहते हैं जो पूरी तरह से काला होने की वजह से दिखाई नहीं देता। यह खगोलीय घटना बहुत कम ही घटित होती है। इसमें चंद्रमा, धरती और सूर्य के बीच मौजूद होता है और सूर्य की रोशनी चंद्रमा के पिछले हिस्से पर पड़ती है। खगोल विज्ञानियों के अनुसार यह लीप ईयर के समान काम करता है।
विज्ञापन
चंद्रमा को अपना एक चक्र पूरा करने में आमतौर पर करीब 29 दिन लगते हैं। लेकिन महीने लंबे होने की वजह से हम कभी—कभी 32 महीनों में दो पूरे चंद्रमा और दो नए चंद्रमा देखते हैं। एक महीने में दूसरी पूर्णिमा को नीला चांद कहा जाता है जबकि दूसरे नए चंद्रमा को काला चांद यानी ब्लैक मून कहा जाता है। इसे दूसरे अर्थों में अमावस्या भी कह सकते हैं।
सामान्य तौर पर ऐसी खगोलीय घटना केवल फरवरी में ही संभव है क्योंकि इस महीने में दिन सबसे कम होते हैं और यह लगभग एक दशक में एक बार होता है। इसमें धरती के नजदीक होने के कारण चंद्रमा सामान्य से काफी बड़ा होता है। इसे ब्लैक सुपर न्यू मून कह सकते हैं।