फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Black man who had run naked in western New York dies of suffocation after cops put hood on him

अमेरिका में फिर पुलिस पर लगा अश्वेत व्यक्ति की हत्या का आरोप, मुंह ढकने के बाद दम घुटने से मौत 

Thu, 03 Sep 2020 11:17 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोचेस्टर (अमेरिका)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोचेस्टर (अमेरिका) Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Sep 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Black man who had run naked in western New York dies of suffocation after cops put hood on him
यूएस पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

अमेरिका में फिर एक अश्वेत व्यक्ति की मौत का आरोप पुलिस पर लगा है। पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक अश्वेत व्यक्ति की मौत से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, इसमें दिख रहा है कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने उसके चेहरे को ढक दिया और फिर करीब दो मिनट तक उसका मुंह फुटपाथ पर दबाए रखा जिससे उसकी मौत हो गई। यह वीडियो अश्वेत व्यक्ति के परिवार की ओर से जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


पश्चिमी न्यूयॉर्क के रोचेस्टर में पुलिस द्वारा की गई प्रताड़ना के सात दिन बाद, 30 मार्च को डैनियल प्रूड की मृत्यु हो गई थी। उसकी मृत्यु को लेकर बुधवार (दो सितंबर) तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। बुधवार को जब उसके परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया और पुलिस के 'बॉडी कैमरा' की फुटेज जारी किया तो इस मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन



प्रूड के भाई जो प्रूड ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘मैंने अपने भाई की मदद के लिए फोन किया था। मेरे भाई की हत्या करने के लिए नहीं।’

उन्होंने कहा कि ‘वह निसहाय था, निर्वस्त्र जमीन पर पड़ा था। हाथों में हथकड़ियां थी। कितने और भाइयों की मौत के बाद समाज को यह समझ में आएगा कि इसे रोके जाने की जरूरत है?’
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में प्रुड सड़क पर निर्वस्त्र दौड़ता दिख रहा है। प्रूड की चिकित्सकीय रिपोर्ट में भी उसके दम घुटने की बात सामने आई है। राज्य के अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने बुधवार को कहा कि मामले की जांच जारी है।


बता दें कि, अमेरिका के मिनीपोलिस में 25 मई को एक निहत्थे अश्वेत अमेरिकी जार्ज फ्लॉयड की एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों मौत हो गई थी। जार्ज की मौत के बाद जर्मनी, कनाडा, आयरलैंड समेत दुनिया के कई देशों में लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। हिंसक प्रदर्शनों के छठे दिन अमेरिका में आक्रोश एवं भावनाएं उबाल पर थीं। इन हिंसक प्रदर्शनों में छठे दिन तक तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी, हजारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था और करीब 40 शहरों में कर्फ्यू लगाया गया था, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस के बंकर में शरण लेनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed