फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BJD MP Sasmit Patra address Special Accountability segment of UN General Debate Geneva Switzerland

UN के मंच पर भारत की AI क्रांति: BJD सांसद ने दुनिया के सामने रखा मॉडल, एआई समिट 2026 के लिए विश्व को न्योता

Thu, 23 Oct 2025 03:07 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: लव गौर Updated Thu, 23 Oct 2025 03:07 AM IST
सार

AI Impact Summit 2026: संयुक्त राष्ट्र महासभा की बहस के विशेष जवाबदेही खंड में बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने भारतीय संसद में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रयोग को लेकर विश्व नेताओं के सामने भारत की पहल रखी।

विज्ञापन
BJD MP Sasmit Patra address Special Accountability segment of UN General Debate Geneva Switzerland
राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा - फोटो : Ani Photos

विस्तार

राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने मंगलवार को जिनेवा में अंतर-संसदीय संघ की 151वीं सभा में भारतीय संसद की कार्यवाही को सुगम बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग और भारत एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


भारतीय संसद में AI का इस्तेमाल
राज्यसभा सांसद सस्मित पात्र ने भारतीय संसद में एआई के प्रयोग को लेकर विश्व नेताओं के सामने भारत की पहल रखी। उन्होंने बताया कि भारत की संसद ने एआई तकनीक का उपयोग पारदर्शिता, संवाद और सहभागी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए किया है, साथ ही उन्होंने दुनिया भर के देशों को भारत में होने वाले एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 के लिए निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन


बहस का रियल-टाइम विश्लेषण
उन्होंने बताया कि भारतीय संसद ने अपनी संसदीय प्रक्रियाओं में एआई जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया है। लोकसभा ने बहसों का वास्तविक समय विश्लेषण प्रदान करने और चर्चाओं के दौरान सांसदों को प्रासंगिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक एआई-आधारित प्रणाली लागू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बहस के विशेष जवाबदेही खंड को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि एजेंडा पत्र अब प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण पर आधारित मशीन अनुवाद का उपयोग करके कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी के साथ पात्रा ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और ऊर्जा संरक्षण संशोधन अधिनियम जैसे कानूनों का हवाला देते हुए जलवायु कार्रवाई के लिए भारत के मजबूत कानूनी ढांचे पर प्रकाश डाला।

जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर भारत की भूमिका
उन्होंने कहा, "भारत की संसद जलवायु कार्रवाई और सतत विकास पर राष्ट्रीय एजेंडे को आकार देने, उसकी जांच करने और उसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, जैव विविधता अधिनियम और ऊर्जा संरक्षण संशोधन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक कानून, भारत की जलवायु कार्रवाई और सतत विकास नीतियों के लिए एक मजबूत कानूनी आधार प्रदान करते हैं।"


भारत की अगुवाई में वैश्विक पहल
पात्रा ने भारत के आगामी एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में वैश्विक भागीदारी का आह्वान किया। पात्र ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आने वाले वर्ष फरवरी 2026 में “एआई इम्पैक्ट समिट 2026” आयोजित करने जा रहा है। यह सम्मेलन 19 से 20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में होगा, जिसमें दुनिया भर के नेता, नीति निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ और इनोवेटर शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed