फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Birth rate in Japan reaches its lowest level ever; 5% decline in 2024 compared to 2023

Japan: अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंची जापान में जन्म दर; 2023 के मुकाबले 2024 में 5 फीसदी की गिरावट

Thu, 06 Mar 2025 03:33 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 06 Mar 2025 03:33 AM IST
सार

2024 में जापान में 7,20,998 बच्चे पैदा हुए जो पिछले साल यानी 2023 के मुकाबले पांच फीसदी कम है। यह जानकारी जापान के स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय ने दी है।

विज्ञापन
Birth rate in Japan reaches its lowest level ever; 5% decline in 2024 compared to 2023
जापान में जन्मदर में गिरावट। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जापान में जन्म दर भविष्य के लिए एक विकराल समस्या के रूप में उभर रही है। पिछले साल जापान में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या में लगातार नौवें साल गिरावट आई है। यह गिरावट अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


2024 में जापान में 7,20,998 बच्चे पैदा हुए जो पिछले साल यानी 2023 के मुकाबले पांच फीसदी कम है। यह जानकारी जापान के स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय के अनुसार जापान ने 1899 से इस तरह के आंकड़े एकत्र करना शुरू किए थे और तब से लेकर अब तक 2024 में जन्मे नवजात बच्चों की यह सबसे कम संख्या है। यानी लगभग पिछले 126 वर्षों के बाद जापान की यह सबसे धीमी जनसंख्या दर है। जनसंख्या की लगातार गिरती दर ने जापान के जनसंख्याविदों और नीति निर्माता को गहरी चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले तोहोकू विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर हिरोशी योशिदा ने अनुमान जारी किया था कि जनवरी 2720 तक देश में 14 वर्ष या उससे कम आयु का केवल एक ही बच्चा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed