फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   billions of money drowned due to death of CEO of a Canadian company in India

कनाडाई कंपनी के सीईओ की भारत में मौत से लाखों लोगों के 10.38 अरब रुपये डूबे

Thu, 07 Feb 2019 04:32 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 07 Feb 2019 04:32 AM IST
सार

  • 2013 दिसंबर में शुरू की गई थी कंपनी क्वाड्रिगा
  • 3.63 लाख रजिस्टर्ड यूजर्स हैं इस एक्सचेंज के
  • 92 हजार यूजर्स का बकाया बताया जा रहा है कंपनी पर
  • 5.3 डॉलर के लगभग बाजार का भी उधार है कंपनी पर

विज्ञापन
billions of money drowned due to death of CEO of a Canadian company in India
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कनाडा के एक सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज में से एक क्वाड्रिगा के 30 वर्षीय संस्थापक व सीईओ गेराल्ड कॉटन की भारत में अचानक हुई मौत ने पूरी दुनिया के तकरीबन 1 लाख लोगों के करीब 10.38 अरब रुपये (14.5 करोड़ डॉलर) डुबो दिए हैं। क्वाड्रिगा को ब्रिटिश कोलंबिया की एक अदालत ने दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी है, जिससे अब इन लोगों को यह रकम वापस मिलने की संभावना खत्म हो गई है।

विज्ञापन


कॉटन की मौत दिसंबर में भारत प्रवास के एक दौरान एक अनाथालय में समाजसेवा के दौरान हुई थी। वह अचानक आंतों से जुड़ी एक बीमारी क्रोहन की चपेट में आ गए थे, जिसके संक्रमण से उनकी मौत हो गई। तकरीब 3.63 लाख सक्रिय यूजर्स वाली कनाडाई क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज क्वाड्रिगा हैकरों के निशाने से बचने के लिए अपने पास मौजूद अधिकतर डिजिटल करेंसी को ऑफलाइन खातों में सुरक्षित रखती है, जिन्हें कोल्ड वॉलेट कहा जाता है। 
विज्ञापन


कॉटन दुनिया के इकलौते शख्स थे, जिनके पास इन कोल्ड वॉलेट में प्रवेश करने की अनुमति थी। कॉटन की मौत के बाद क्वाड्रिगा इन एक लाख से भी ज्यादा कोल्ड वॉलेट की क्रिप्टोकरेंसी उनके मालिकों को वापस लौटाने में फेल हो गई है। कॉटन की विधवा पत्नी जेनिफर रॉबर्टसन का कहना है कि उनका इस काम में आने वाला लैपटॉप भी एनक्रिप्टिड है और मुझे कहीं भी उसका पासवर्ड या रिकवरी-की नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते उसके अंदर से जानकारियां निकालकर इन कोल्ड वॉलेट को ऑपरेट करने के प्रयास फेल हो गए हैं। राबर्टसन ने क्रिप्टोकरेंसी न्यूज साइट कॉइनडेस्क को दिए बयान में कहा कि इस लैपटॉप से जानकारी निकालने के लिए हैकरों की भी मदद ली गई, लेकिन वे भी फेल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed