फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Billionaire, friend of US President Trump and Britain's Prince hanged himself in jail

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और ब्रिटेन के प्रिंस के दोस्त रहे अरबपति ने जेल में फांसी लगा की खुदकुशी

Sun, 18 Aug 2019 01:17 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 18 Aug 2019 01:17 AM IST
सार

  • अमेरिकी जेल में अपनी ही बैरक में मृत पाए गए अरबपति और हाई प्रोफाइल कैदी 
  • एप्स्टीन ने फांसी लगाने के लिए किया एक चादर का इस्तेमाल, रिपोर्ट मे खुदकुशी
  • प्रांरभिक जांच से पता चला कि हाई प्रोफाइल कैदीे के गर्दन की हड्डियां टूटी हुई थीं

विज्ञापन
Billionaire, friend of US President Trump and Britain's Prince hanged himself in jail
sucide - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी जेल में अपनी ही बैरक में मृत पाए गए देश के अरबपति और हाई प्रोफाइल कैदी जेफरी एप्सटीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उन्होंने खुदकुशी की थी। एप्स्टीन ने फांसी लगाने के लिए एक चादर का इस्तेमाल किया। यह रिपोर्ट तब आई है जब अमेरिकी मीडिया ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रांरभिक जांच से पता चला कि उसकी गर्दन की हड्डियां टूटी हुई थीं।

विज्ञापन


एक समय में ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दोस्त माना जाने वाले इस अरबपति की छह दिन पहले जेल में हुई मौत इसलिए भी चर्चा में आई क्योंकि उस पर लड़कियों की तस्करी के आरोप थे। इन लड़कियों में 14 साल की लड़कियां भी शामिल हैं। मृत्यु के कारणों की जांच करने वाले सरकारी अधिकारी कोरोनर ने एप्सटीन के खुदकुशी करने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क की मुख्य चिकित्सा अधिकारी बारबरा सैम्पसन ने भी कहा कि पोस्टमॉर्टम की पूरी रिपोर्ट समेत सभी सूचनाओं की सावधानीपूर्वक समीक्षा करके यह पता चला कि एप्स्टीन ने ही खुद को मारा। न्यूयॉर्क की उच्च सुरक्षा वाली जेल में कैद यह अरबपति 2002 से 2005 के बीच मैनहट्टन और फ्लोरिडा स्थित अपने घर में दर्जनों किशोरियों का यौन शोषण कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच से संतुष्ट नहीं एप्स्टीन के वकील

अरबपति एप्स्टीन के वकीलों ने कहा है कि वे चिकित्सा अधिकारी की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और उसकी मौत के मामले में खुद जांच करेंगे। साथ ही उन्होंने जेल से वीडियो फुटेज देखने की मांग भी की। एफबीआई और न्याय विभाग इस बात की जांच कर रहे हैं कि कुछ वक्त पहले आत्महत्या की कोशिश करने के महज कुछ सप्ताह बाद कैसे एक हाई-प्रोफाइल कैदी खुदकुशी कर सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed