फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bill Gates daughter Jennifer Pregnant Gates expecting first baby with Nayel Nassar

Jennifer Gates: मां बनने वाली हैं बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Fri, 25 Nov 2022 01:04 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 25 Nov 2022 01:04 PM IST
सार

बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स  ने पति नायल नासर के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीर साझा की हैं और अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में "थैंक्सफुल" लिखा है। 

विज्ञापन
Bill Gates daughter Jennifer Pregnant Gates expecting first baby with Nayel Nassar
मां बनने वाली हैं जेनिफर गेट्स - फोटो : Social Media

विस्तार

बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स मां बनने वाली हैं। जेनिफर ने इसकी घोषणा इंस्टाग्राम पर की है। उन्होंने पति नायल नासर के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट वाली तस्वीर शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में "थैंक्सफुल" लिखा है। इतना ही नहीं उन्होंने दूध की बोतल और दिल की इमोजी भी साझा की हैं। जानकारी सार्वजनिक होते ही सोशल मीडिया यूजर के साथ उनकी मां ने भी उन्हें बधाई दी है। 

विज्ञापन


मां मेलिंडा ने दी प्रतिक्रिया
मेलिंडा गेट्स अपनी बेटी की प्रेग्नेंसी पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अपनी खुशी का ठिकाना नहीं रख पाईं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं इस नन्हे से मिलने और आप दोनों को माता-पिता बनते देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। साथ ही, खुशखबरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डिजाइनर वेरा वैंग ने लिखा, "वाह। एक अद्भुत जोड़ी और आपके नए जुड़ाव के लिए बधाई। मॉडल कार्ली क्लॉस ने भी जोड़े को उनकी खुशखबरी पर बधाई देने के लिए दिल के इमोजी की एक स्ट्रिंग छोड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्र मूल के  घुड़सवार से रचाई थीं शादी
नायल नासर और जेनिफर गेट्स ने करीब पांच साल तक डेटिंग करने के बाद अक्तूबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। जेनिफर द्वारा नायेल के प्रस्ताव के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करने के बाद युगल ने 2020 में अपनी सगाई की घोषणा की थी।  उनकी शादी न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर में 142 एकड़ में फैले गेट्स फैमिली फार्म में आयोजित की गई थी। जेनिफर गेट्स के बॉयफ्रेंड नायल नासर मिस्र मूल के अमेरिकी पेशेवर घुड़सवार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed