{"_id":"5d80ccee8ebc3e013c6cb1d5","slug":"bill-and-melinda-gates-foundation-to-honor-prime-minister-narendra-modi-for-swachh-bharat-abhiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान के लिए पीएम मोदी को सम्मानित करेगा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्वच्छ भारत अभियान के लिए पीएम मोदी को सम्मानित करेगा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन
Tue, 17 Sep 2019 06:00 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 17 Sep 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में स्वच्छता की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण सुधार और उनके नेतृत्व के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन अगले सप्ताह प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड’ से सम्मानित करेगा। प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उच्च स्तरीय सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका जाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान वह ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में वैश्विक नेताओं और कॉर्पोरेट अधिकारियों को भी संबोधित करेंगे। फाउंडेशन ने बताया कि पीएम मोदी को 2019 का ‘ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड’ प्रदान किया जाएगा। फाउंडेशन के अनुसार इस पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे राजनीतिक नेता को ‘विशेष सम्मान’ प्रदान करना है, जिन्होंने अपने देश में या विश्व स्तर पर प्रभावशाली कार्यों के माध्यम से ‘ग्लोबल गोल्स’ के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी को स्वच्छ भारत मिशन में उनके नेतृत्व के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिसे उन्होंने दो अक्तूबर 2014 को शुरू किया था। महत्त्वाकांक्षी मिशन का लक्ष्य देशभर में स्वच्छता को बढ़ावा देना है। इस मिशन का उद्देश्य महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि स्वरूप देश में सार्वभौमिक स्वच्छता कवरेज को हासिल करने के प्रयासों में तेजी लाना है।
विज्ञापन
दो अक्तूबर, 2019 तक खुले में शौच को खत्म करने के लिए अब तक नौ करोड़ शौचालय बनाए गए हैं और वर्तमान में ग्रामीण स्वच्छता कवरेज भारत के 98 प्रतिशत गांवों तक पहुंच गया है, जो चार साल पहले तक महज 38 प्रतिशत ही था। फाउंडेशन 24 सितंबर को चौथे वार्षिक ‘गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स' का आयोजन करेगा।
फाउंडेशन ने कहा, हम पीएम मोदी को भारत में 50 करोड़ से अधिक लोगों को स्वच्छता प्रदान करने के लिए अपना वार्षिक ‘गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स’ पुरस्कार प्रदान करेंगे। गौररमलब है कि सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण एशियाई मूल के अमेरिकियों के एक प्रमुख समूह ने मानवाधिकार के कथित हनन का हवाला देते हुए फाउंडेशन को एक खुला पत्र लिखकर इस पुरस्कार की आलोचना की और फाउंडेशन से इसे वापस लेने का आग्रह किया था।