रूस-यूक्रेन युद्ध: यूरोप का सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र तबाह हुआ, मारियुपोल शहर में और अंदर तक पहुंचे रूसी सैनिक
युद्ध से सबसे ज्यादा प्रभावित मारियुपोल शहर में रविवार को रूसी सैनिक और अंदर तक प्रवेश कर गए हैं। रूसी सेनाओं ने पहले ही मारियुपोल का संपर्क अजोव सागर से काट दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल पर रूस के तेज होले हमलों की वजह से यूरोप के सबसे बड़े लौह और इस्पात कारखानों में से एक अजोवस्टल को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन की सांसद लीसिया वेसिलेंको ने एक ट्वीट में कहा, 'यूरोप में सबसे बड़े धातुकर्म संयंत्रों में एक नष्ट हो गया है। यूक्रेन को बहुत बड़े स्तर पर आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण बुरी स्थिति में है।' वेसिलेंको ने यहां हुए विस्फोट का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें इमारतों से गहरा धुंआ उठता दिख रहा है।
#Mariupol #Azovstal One of the biggest metallurgic plants in #Europe destroyed. The economic losses for #Ukraine are huge. The environment is devastated #StopRussiaNOW pic.twitter.com/4GMbkYb0es
— Lesia Vasylenko (@lesiavasylenko) March 19, 2022
लेसिवेंको की एक सहयोगी सर्हीय टरुटा ने फेसबुक पर लिखा है कि रूस के बलों ने फैक्टरी को तबाह कर दिया है। अजोवस्टल के महानिदेशक एनवर त्सिकितिश्विलि का कहना है कि हम शहर लौटेंगे, संयंत्र का फिर से निर्माण करेंगे और उसे दोबारा शुरू करेंगे। हालांकि, उन्होंने इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी कि नुकसान कितना हुआ है। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को रूस के हमले की शुरुआत होने के बाद से इस फैक्टरी में पर्यावरणीय नुकसान को कम करने के लिए जरूरी मानक अमल में लाए गए थे।
युद्ध से सबसे ज्यादा प्रभावित मारियुपोल शहर में रविवार को रूसी सैनिक और अंदर तक प्रवेश कर गए हैं। रूसी सेनाओं ने पहले ही मारियुपोल का संपर्क अजोव सागर से काट दिया है। यूक्रेन के गृह मंत्री के सलाहकार वादिम देनिसेंको ने कहा कि यूक्रेन और रूसी सेना ने मारियुपोल में अजोवस्टल लौह संयंत्र को लेकर लड़ाई लड़ी। देनिसेंको ने कहा कि यूरोप में सबसे बड़े धातुकर्म संयंत्रों में से एक वास्तव में नष्ट हो रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मारियुपोल में रूसी कृत्यों को युद्ध अपराध बताया है।