फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Big blow to Imran Khan as FATF decided to keep Pakistan in the Grey List

इमरान खान को लगा बड़ा झटका, एफएटीएफ की 'ग्रे लिस्ट' से पाकिस्तान को निकालने का सपना हुआ खाक

Thu, 25 Jun 2020 01:31 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 25 Jun 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Big blow to Imran Khan as FATF decided to keep Pakistan in the Grey List
इमरान कान - फोटो : एएनआई

दुनियाभर में टेरर फंडिंग पर नजर रखने वाली एफएटीएफ ने बुधवार को पाकिस्तान को "ग्रे लिस्ट" में रखने का फैसला किया। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब इमरान खान ने दुनियाभर में यह दिखाने की कोशिश की थी कि पाकिस्तान में किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा। ऐसे में "ग्रे लिस्ट" में पाकिस्तान को डाले जाना इमरान खान के लिए एक बड़ा झटका है। दरअसल एफएटीएफ का मानना है कि पाकिस्तान अपने यहां लश्कर और जेईएम जैसे आतंकी समूहों की टेरर फंडिंग को रोकने में नाकामयाब रहा।

विज्ञापन


वुधवार को एफएटीएफ की वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में जारी रखने को लेकर फैसला लिया गया। पाकिस्तान भले ही दुनिया के सामने अपनी छवि को सुधारने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन बैठक में एफएटीएफ का मानना था कि पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों की टेरर फंडिंग पर रोक लगाने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाए। हालांकि, इस बीच पाकिस्तान के लिए सुकून भरी खबर यह है कि उसे ब्लैक लिस्ट में नहीं डाला गया है। दरअसल एफएटीएफ के वर्चुअल अधिवेशन में इस बात पर फैसला लेना था कि पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट' में रखा जाए या ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाए। 
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की तीसरी और अंतिम बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक को चीनी प्रेसीडेंसी जियांगमिन लियू के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। एफएटीएफ की बैठक में यह तय हुआ कि पाकिस्तान को अक्टूबर में होने वाली अगली मीटिंग तक के लिए 'ग्रे लिस्ट' में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान को पिछले साल अक्टूबर के बाद से अब तक दो बार ग्रे-लिस्ट में यह एक्सटेंशन मिल चुका है। दरअसल महामारी का हवाला देते हुए एफएटीएफ ने इस बार उन सभी देशों को ग्रे लिस्ट में ही रखा है जो पहले से इस लिस्ट में शामिल थे। वहीं, जो देश पहले से ब्लैक लिस्ट में शामिल थे, उन्हें भी ब्लैक लिस्ट में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed