फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden tongue slipped while targeting Putin Said iraq instead of ukraine

America: पुतिन पर निशाना साधते-साधते फिसली जो बाइडन की जुबान, अब दुनिया भर में उड़ रही है खिल्ली

Thu, 29 Jun 2023 07:01 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 29 Jun 2023 07:01 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान रूस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि व्लादिमीर पुतिन स्पष्ट रूप से इराक से युद्ध हार रहे हैं। वह अपने घर में ही युद्ध हार रहे हैं और दुनिया भर में अछूत बन गए हैं।

विज्ञापन
Biden tongue slipped while targeting Putin Said iraq instead of ukraine
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : ANI

विस्तार

रूस पर निशाना साधते-साधते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की जुबान फिसल गई। बाइडन ने संबोधन में यूक्रेन की जगह इराक का नाम ले लिया। छोटी सी चूक के कारण दुनिया भर के विरोधी अब उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। 

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति बाइडन से हुई गलती 
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान रूस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि व्लादिमीर पुतिन स्पष्ट रूप से इराक से युद्ध हार रहे हैं। वह अपने घर में ही युद्ध हार रहे हैं और दुनिया भर में अछूत बन गए हैं। यहां बात सिर्फ नाटो के लिए नहीं है, सिर्फ यूरोपीय संघ के लिए नहीं है। यह जापान के लिए है। यह 40 देशों के लिए है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के रक्षा विभाग ने यूक्रेन को 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक के अतिरिक्त सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा की है। यूक्रेन के महत्वपूर्ण सुरक्षा और रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए सहायता की गई है। इसमें हवाई सुरक्षा को पुख्ता और मजबूत करने का भी प्रावधान है। बाइडन ने मास्को के हर फैसले की निंदा की। उन्होंने यूक्रेन और उसके लोगों के प्रति दृढ़ समर्थन दिखाया। 

विज्ञापन

यूक्रेन में फिर हमला, मंगलवार को चार लोगों की मौत
एक विदेशी मीडिया के मुताबिक, मंगलवार को पूर्वी यूक्रेन के क्रामाटोरस्क के भीड़भाड़ वाले इलाके में रूसी मिसाइल ने हमला किया। हमले में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल भी हैं। डोनेट्स्क के सैन्य अधिकारी पावलो किरिलेंको ने बताया कि शाम 7:30 बजे करीब हमला हुआ था। इलाका काफी भीड़ भाड़ वाला है। यहां कई होटल भी हैं। अब हम मृतकों और घायलों के सही आंकड़े की गिनती कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed