फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden to dispatch key adviser to China as White House sharpens focus on foreign policy in final months- report

US-China: विदेश नीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं जो बाइडन, चीन के दौरे पर भेजेंगे एक प्रमुख सलाहकार

Fri, 23 Aug 2024 05:53 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 23 Aug 2024 05:53 PM IST
सार

अमेरिका में हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपने कार्यकाल के आखिरी महीनों में विदेश नीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जो बाइडन अपने एक प्रमुख सलाहकार को चीन के दौरे पर भेजेंगे।

विज्ञापन
Biden to dispatch key adviser to China as White House sharpens focus on foreign policy in final months- report
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका में हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपने कार्यकाल के आखिरी महीनों में विदेश नीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जो बाइडन अपने एक प्रमुख सलाहकार को चीन के दौरे पर भेजेंगे। जानकारी के मुताबिक जो बाइडन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन को चीन भेजने की योजना बना रहे हैं, दरअसल व्हाइट हाउस ने डेमोक्रेट नेता के आखिरी महीनों में विदेश नीति को और बेहतर करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे जेक सुलिवन
चीन दौरे के दौरान जेक सुलिवन अपने समकक्ष चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात करेंगे। जेक सुलिवन इससे पहले कई बार चीनी अधिकारियों से मुलाकात की हैं, लेकिन ये उनका पहला चीन दौरा होगा। ये घोषणा ऐसे समय में हुई है जब बाइडन कैलिफोर्निया की सांता यनेज घाटी में छुट्टियां मना रहे हैं। सुलिवन की चीन की उच्च-स्तरीय यात्रा संभावित रूप से चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बाइडन की एक और आमने-सामने की बैठक की जमीन तैयार कर सकती है।
विज्ञापन


नवंबर में हुई थी बाइडन और जिनपिंग की मुलाकात
बता दें कि जो बाइडन और शी जिनपिंग के बीच पिछले नवंबर में मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने बैठकों के साथ लंच और बगीचे में टहलते देखे गए थे। उनकी बैठक में अवैध फेंटेनाइल से निपटने और सैन्य संचार को फिर से स्थापित करने के लिए मामूली समझौते हुए। लेकिन आर्थिक प्रतिस्पर्धा और वैश्विक सुरक्षा खतरों पर अभी भी गहरे मतभेद थे। फिर भी, बाइडन और शी जिनपिंग एक ऐसे रिश्ते में अधिक स्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं जिसे निर्यात नियंत्रण, ताइवान पर तनाव, मध्य पूर्व और यूरोप में युद्ध और बहुत कुछ पर मतभेदों द्वारा परिभाषित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव से वापस लिया था नाम
अमेरिका में नवंबर में होने वाले चुनाव से मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपना नाम वापस ले लिया है। क्योंकि कई रिपोर्टस और पार्टी नेताओं की तरफ से उन्हें प्रतिद्वंदी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बेहतर उम्मीदवार नहीं माना जा रहा था। वहीं राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस लेने के साथ ही जो बाइडन ने मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम राष्ट्रपति उम्मीदवार के सुझाया था। जिस पर मुहर भी लगी और अब कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ उम्मीदवार हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed