{"_id":"668bfafc2dac9a68830d0a5e","slug":"biden-tells-hill-democrats-he-declines-to-step-aside-and-says-it-s-time-for-party-drama-to-end-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ‘चुनाव में अपनी दावेदारी से पीछे नहीं हटूंगा’, बाइडन का डेमोक्रेट सांसदों को पत्र; विवाद खत्म करने की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ‘चुनाव में अपनी दावेदारी से पीछे नहीं हटूंगा’, बाइडन का डेमोक्रेट सांसदों को पत्र; विवाद खत्म करने की अपील
Mon, 08 Jul 2024 08:13 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Mon, 08 Jul 2024 08:13 PM IST
सार
अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है और इससे पहले ही राजनीति काफी गरमाई हुई है। बाइडन की पार्टी में ही उनके खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। कुछ डेमोक्रेट नेताओं ने बाइडन को राष्ट्रपति उम्मीदवार न बनने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेमोक्रेट सांसदों को पत्र लिखा है। दरअसल, अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है और इससे पहले ही राजनीति काफी गरमाई हुई है। बाइडन की पार्टी में ही उनके खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। कुछ डेमोक्रेट नेताओं ने बाइडन को राष्ट्रपति उम्मीदवार न बनने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
जो बाइडन का अपने सांसदों के नाम पत्र
डेमोक्रेटिक पार्टी में उपजे विवाद के बीच पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने सांसदों के नाम पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि इस विरोध को अब समाप्त किया जाए। उन्होंने आगे लिखा है कि डेमोक्रेट पार्टी का एक लक्ष्य है और वह ये कि विपक्षी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हर हाल में मात देनी है। बाइडन ने पत्र में लिखा, ‘हमारे पास सिर्फ 119 दिन का समय बचा हुआ है। आम चुनाव आने वाले हैं। इसलिए इन झगड़ों को अभी से समाप्त कर देना चाहिए। हमारी छोटी से छोटी कमजोरी का फायदा डोनाल्ड ट्रंप उठा सकते हैं। यह डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए एकजुट होकर एक पार्टी के रूप में काम करने का समय है।’
विज्ञापन
वॉशिंगटन में जुटे डेमोक्रेटिक सांसद
बाइडन अभियान की तरफ से यह पत्र डेमोक्रेटिक सांसदों को भेजा गया है। इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद वाशिंगटन में जुट गए हैं। यहां सभी सांसद जो बाइडन की उम्मीदवारी को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। यह तय किया जा सकता है कि अब डेमोक्रेटिक पार्टी का भविष्य क्या होगा।
विज्ञापन
कहां से शुरू हुआ विवाद?
27 जून को अटलांटा में हुई एक बहस में जो बाइडन, डोनाल्ड ट्रंप से पिछड़ गए थे। इसके बाद से डेमोक्रेटिक पार्टी में अंदरखाने बाइडन के खिलाफ आवाज बुलंद होने लगी थी। पार्टी के कुछ सांसदों का मानना है कि बाइडन को खुद ही अपनी दावेदारी वापस ले लेनी चाहिए। डेमोक्रेटिक सांसद जेरोल्ड नेडलर, जिम हिंस, मार्क ताकानो और एडम स्मिथ ने बाइडन के खिलाफ बयान दिए थे। वे स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि बाइडन को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से पीछे हट जाना चाहिए।