फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden and Xi discuss US-China bilateral ties during phone call

US-China Relation: बाइडन और जिनपिंग के बीच फोन पर हुई बातचीत, द्विपक्षीय संबंधों समेत इन मुद्दों पर चर्चा

Tue, 02 Apr 2024 10:31 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 02 Apr 2024 10:31 PM IST
सार

US-China Relation: चीन और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के बीच फोन पर बातचीत हुई। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
Biden and Xi discuss US-China bilateral ties during phone call
जो बाइडन- शी जिनपिंग - फोटो : ANI

विस्तार

 

विज्ञापन

मंगलवार सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग ने एक दूसरे से फोन पर बातचीत की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों समेत नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।  इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात नवंबर 2023 में कैलिफोर्निया के वुडसाइड में शिखर वार्ता के दौरान हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच अब पहली बार फोन पर बातचीत हुई।

आखिरी बार जुलाई 2022 में हुई थी फोन पर बात
दरअसल 27 जनवरी 2024 को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच म्यूनिख में एक बैठक हुई थी। उस दौरान कई मुद्दों पर बातचीत की गई थी। इसका नतीजा यह निकला कि अब दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच फोन पर बातचीत हुई। बता दें कि दोनों नेताओं के बीच आखिरी फोन कॉल जुलाई 2022 में हुई थी। 

विज्ञापन


‘इन मुद्दों पर चर्चा करना था जरूरी’
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह फोन कॉल दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए गहन कूटनीति के महत्व पर प्रकाश डालती है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों और अपसी संचार को मजबूत करने समेत कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करना जरूरी था। इसके अलावा सहयोग के ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां दोनों देशों के हित जुड़े हुए हैं, इसलिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर काम करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की गतिविधियों पर अमेरिका की नजर
बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने दक्षिण चीन सागर में चीन की गतिविधियों पर भी चिंता व्यक्त की। बता दें कि चीन द्वारा विवादित दक्षिण चीन सागर के लगभग पूरे हिस्से पर दावा किया जाता रहा है। हालांकि ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम भी इसके कुछ हिस्सों पर दावा करते हैं। चीन द्वारा दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीप और सैन्य प्रतिष्ठान बनाए हैं। इसे लेकर बाइडन ने अपनी चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed