{"_id":"5d4ea2658ebc3e6d142602d5","slug":"bhutan-king-jigme-khesar-namgyel-wangchuck-oraganised-prayer-meeting-remembering-sushma-swaraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूटान के राजा ने सुषमा स्वराज की याद में हजारों दिए जलाए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भूटान के राजा ने सुषमा स्वराज की याद में हजारों दिए जलाए
Sat, 10 Aug 2019 04:29 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 10 Aug 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते हुए हजारों दीप प्रज्जवलित किए और प्रार्थना की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व विदेश मंत्री के लिए विशेष प्रार्थना बुधवार को सिम्टोखा दजोंग में आयोजित की गई।
भूटान ब्रॉडकास्टिंग सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार वांगचुक ने स्वराज के परिवार को शोक संदेश भी भेजा। वर्ष 2014 से 2019 तक विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज का मंगलवार को निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं। भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे बुधवार को नई दिल्ली में हुए स्वराज के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।