फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bernard Arnault became worlds richest person, Musk number two

Elon Musk: छिन गया दुनिया के सबसे अमीर का ताज, एलन मस्क को ट्विटर से लगा तगड़ा झटका, बर्नार्ड अरनॉल्ट शीर्ष पर

Wed, 14 Dec 2022 06:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 14 Dec 2022 06:42 PM IST
सार

अरनॉल्ट फैशन की दिग्गज कंपनी LVMH के प्रमुख हैं। 51 साल के एलन मस्क की संपत्ति में इस साल अब तक करीब 100 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। उनकी कुल संपत्ति 168.5 अरब डॉलर की रह गई है। अरनॉल्ट की संपत्ति में 48 फीसदी योगदान एलवीएमएच का है। 

विज्ञापन
Bernard Arnault became worlds richest person, Musk number two
Elon Musk - फोटो : ANI

विस्तार

टेस्ला, स्पेसएक्स व ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने दुनिया के सबसे रईस होने का खिताब खो दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार बर्नार्ड अरनॉल्ट ने उनकी जगह ले ली है। वे अब दुनिया के सबसे धनी बन गए हैं। ट्विटर के अधिग्रहण के बाद मस्क को बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन


अरनॉल्ट फैशन की दिग्गज कंपनी LVMH के प्रमुख हैं। 51 साल के एलन मस्क की संपत्ति में इस साल अब तक करीब 100 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। उनकी कुल संपत्ति 168.5 अरब डॉलर की रह गई है, जबकि 73 वर्षीय अरनॉल्ट की संपत्ति का मूल्य सोमवार सुबह 172.9 अरब डॉलर था। अरनॉल्ट की संपत्ति में 48 फीसदी योगदान एलवीएमएच का है। फोर्ब्स के अनुसार लगभग 70 फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स के समूह के मालिक हैं। 
विज्ञापन


टेस्ला के शेयर मूल्य में 50 फीसदी तक गिरावट
एलन मस्क के लिए आर्थिक दृष्टि से यह साल खराब रहा है। उनकी संपत्ति के मूल्य में भारी गिरावट आई है। हाल ही उन्होंने 44 अरब डॉलर विश्व की अग्रणी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का अधिग्रहण किया है। इसके बाद उनकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट से उन्हें आर्थिक झटका लगा है। उनकी प्रमुख कंपनी टेस्ला के शेयर में इस वर्ष 50 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण से पीछे हटने की भी कोशिश की, लेकिन कोर्ट के पचड़े के कारण उन्हें इसे खरीदना ही पड़ा। ट्विटर के अधिग्रहण के लिए उन्हें टेस्ला के 15 अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर बेचना पड़े। जब मस्क ने अक्तूबर में ट्विटर के अधिग्रहण को अंतिम रूप दिया तो ब्लूमबर्ग वेल्थ इंडेक्स ने उनके संपत्ति मूल्य में 10 अरब डॉलर की गिरावट कर दी। ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से मस्क उसमें व्यापक बदलाव कर रहे हैं। छंटनी व नीतिगत बदलाव जैसे कदम भी उठाए गए हैं, लेकिन इनके साथ ही विवाद भी उठते रहे हैं। 

फैशन, वाइन व रिटेल में अग्रणी है एलवीएमएच 
वहीं, मस्क से दुनिया के सबसे रईस होने का खिताब लेने वाले  बर्नार्ड अरनॉल्ट की अग्रणी कंपनी फ्रांस की एलवीएमएच (LVMH Moet Hennessy Louis Vuitton) फैशन, वाइन और रिटेल क्षेत्र में फिर आए उछाल से काफी मुनाफा कमा रही है। कंपनी के क्रिश्चियन डायर, फेंडी, जौहरी बुल्गारी और टिफनी एंड कंपनी के अलावा शैंपेन हाउस जैसे ब्रांड उनकी दौलत में लगातार इजाफा कर रहे हैं।

ये हैं दुनिया के दस सबसे अमीर लोग 

1 बर्नार्ड अरनॉल्ट फ्रांस 171 बिलियन डॉलर
2 एलन मस्क अमेरिका 164 बिलियन डॉलर
3 गौतम अदाणी भारत 125 बिलियन डॉलर
4 जेफ बेजोस अमेरिका 116 बिलियन डॉलर
5 बिल गेट्स अमेरिका 116 बिलियन डॉलर
6 वॉरेन बफेट अमेरिका 108 बिलियन डॉलर
7 लैरी एलिसन अमेरिका 92 बिलियन डॉलर
8 स्टीव बाल्मर अमेरिका 90 बिलियन डॉलर
9 मुकेश अंबानी भारत 89 बिलियन डॉलर
10 लैरी पेज अमेरिका 88 बिलियन डॉलर

फोर्ब्स के रईसों की सूची में दो भारतीय, अदाणी तीसरे नंबर पर
फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची में दो भारतीय भी शामिल हैं। विश्व के 10 शीर्ष रईसों में उद्योगपति गौतम अदाणी तीसरे नंबर पर हैं। एशिया के सबसे अमीर गौतम अदाणी की कुल संपत्ति 134 अरब डॉलर है। वहीं, मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 92.5 अरब डॉलर की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed