फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Benjamin Netanyahu rejected international call for end war Hamas gave warning to Israel

Israel War: युद्ध विराम के अंतरराष्ट्रीय आह्वान को नेतन्याहू ने किया खारिज, हमास ने इस्राइल को दी यह चेतावनी

Mon, 11 Dec 2023 01:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 11 Dec 2023 01:44 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रविवार को बताया कि मैंने फ्रांस और जर्मनी सहित अन्य देशों के नेताओं को बताया था कि आप एक तो ना हमास के संपूर्ण विनाश का समर्थन करते हैं और दूसरी ओर युद्ध खत्म करने के लिए हम पर ही दबाव डालते हैं।

विज्ञापन
Benjamin Netanyahu rejected international call for end war Hamas gave warning to Israel
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 17 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय युद्ध विराम के आह्वान को खारिज कर दिया है। वहीं, हमास का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक एक भी बंधक गाजा से जीवित नहीं निकल सकता।

विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वास्थ्य स्थिति पर जाहिर की चिंता
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को मंत्रिमंडल की बैठक की। इस दौरान युद्ध विराम के अंतरराष्ट्रीय आह्वान को ठुकरा दिया। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल को बताया कि मैंने फ्रांस और जर्मनी सहित अन्य देशों के नेताओं को बताया था कि आप एक तो ना हमास के संपूर्ण विनाश का समर्थन करते हैं और दूसरी ओर युद्ध खत्म करने के लिए हम पर ही दबाव डालते हैं। यह गलत है, आप ऐसा नहीं कर सकते। वहीं, आईडीएफ ने बताया कि युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक उनके हेलीकॉप्टरों ने लगभग अलग-अलग 300 जगहों से 600 घायल सैनिकों को बाहर निकाला है। आईडीएफ ने कहा कि रविवार से सैन्य घायलों का डेटा उसकी वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। 

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिंता
इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि गाजा में विनाशकारी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार असंभव है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेबियस ने बताया कि गाजा की स्थिति विनाशकारी है। गाजा में स्वास्थ्य स्थिति में सुधार करना असंभव होगा। फलस्तीनी अधिकारियों के हवाले से उन्होंने कहा कि इस्राइली सैनिकों ने अधिकांश आबादी को बेघर कर दिया है। फलस्तीनी लोगों को साफ पानी और भोजन भी नसीब नहीं हो रहा। जिनेवा में टेड्रोस ने बताया कि गाजा में चिकित्सा जरूरते बढ़ गई हैं। बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमास ने इस्राइल को दी चेतावनी
युद्ध के बीच हमास ने इस्राइल को चेतावनी दी कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक कोई भी बंधक गाजा से जीवित बाहर नहीं जा सकता। हमास की सशस्त्र शाखा के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने कहा कि न तो फासीवादी दुश्मन, न तो उसका अहंकारी नेतृत्व और न ही उसके समर्थक अपने बंधकों को आदान-प्रदान और मांगों को पूरा किए बिना जीवित ले जा सकते हैं। बता दें, इस्राइल का कहना है कि फलस्तीन में 137 बंदी बचे हैं। अब ओबैदा का कहना है कि हमास इस्राइली सेना से लड़ेगी। हमारे पास लड़ने के अलावा कोई और विकल्प ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed