US: 'गाजा में बच्चों की मौत के लिए अमेरिका जिम्मेदार'; सीनेट बाधित करने के आरोप में कारोबारी कोहेन हिरासत में
एंड जेरी के सह संस्थापक और प्रगतिशील कार्यकर्ता और बेन बेन कोहेन को अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंड जेरी के सह संस्थापक और प्रगतिशील कार्यकर्ता और बेन बेन कोहेन को अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। ये वाकया तब हुआ जब स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर मेडिकेड में कटौती करने के लिए प्रस्ताव ला रहे थे, उसी दौरान प्रदर्शनकारियों के समूह में शामिल बेन कोहेन ने गाजा में जारी नरसंहार और भुखमरी के शिकार बच्चों के लिए अपना विरोध जताया।
अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही के दौरान जब स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर अपने विभाग के बजट प्रस्ताव की जानकरी दे रहे थे। उसी दौरान कोहेन ने उन्हें रोकते हुए अपना विरोध जताया। कोहेन ने चिल्लाते हुए कहा कि कांग्रेस गाजा में बच्चों को मारने के लिए बम खरीदने के लिए भुगतान करती है, जबकि यहां सांसद निम्न आय वाले परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम का प्रस्ताव रखते हैं। उन्होंने सीनेटरों से आग्रह करते हुए यह भी कहा कि वे इस्राइल पर गाजा में भुखमरी के शिकार बच्चों तक भोजन और रसद पहुंचाने के लिए दबाव डालने की भी अपील की। इसी दौरान, सीनेट में मौजूद सुरक्षा बलों ने कोहेन को रोकते हुए आनन-फानन में उन्हें हथकड़ी पहनाई और सीनेट से बाहर ले गए।
गाजा मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कोहेन
हालांकि कुछ देर बाद कोहेन को रिहा कर दिया गया। अपनी रिहाई के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कोहेन ने गाजा मुद्दे पर अमेरिकी सरकार के कदमों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है कि अमेरिका ने इस्राइल के लिए 20 बिलियन डॉलर को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि अधिकांश अमेरिकी इस बात से नाराज हैं कि उनके पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।
अमेरिका की मान्यताओं के भी खिलाफ
कोहेन ने कहा कि हजारों लोगों के नरसंहार को स्वीकार करना और उसमें सहभागी होना, मनुष्य होने के नाते हमारी मूल भावना पर आघात है। साथ ही यह अमेरिका की मान्यताओं के भी खिलाफ है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अपने बजट का आधा हिस्सा युद्ध पर खर्च करता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर आप उस धन का आधा हिस्सा भी दुनिया में जीवन को बेहतर बनाने में खर्चेंगे तो जंग नहीं होगी। आगे बोलते हुए बेन कोहेन ने जंग शांत करने के लिए वार्ता और कूटनीति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देशों के बीच तमाम मुद्दे हैं, लेकिन उन्हें बिना मारे-पीटे वार्ता के जरिए भी हल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: वॉशिंगटन पोस्ट ने भी पाकिस्तान के झूठ की खोली पोल, बताया- भारत से संघर्ष में छह एयरबेस तबाह
20 महीने से जारी है जंग
गाजा में युद्ध तब शुरू हुआ, जब हमास के नेतृत्व वाले चरमपंथियों ने 2023 में दक्षिणी इस्राइल पर मिसाइलों की बारिश कर दी थी। लड़ाकों ने इस्राइल में घुसपैठ करके 1,200 लोगों को मार डाला। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस्राइल के जवाबी हमले में 52,800 से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से कई महिलाएं और बच्चे हैं। इस्राइल के हमले ने गाजा के शहरी परिदृश्य के बड़े हिस्से को नष्ट कर दिया है और 90% आबादी को विस्थापित कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- Axiom-4 Mission: अब आठ जून को लॉन्च होगा एक्सिओम-4; नील आर्मस्ट्रांग की विरासत बढ़ाने को तैयार शुभांशु शुक्ला
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.