फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Belgian Senator filip dewinter said that Pakistan supports international terrorism, as big a threat as Taliban, 

बेल्जियम: सांसद ने की पाकिस्तान के बहिष्कार की मांग, जम्मू कश्मीर में आतंक बढ़ने की आशंका भी जताई 

Mon, 04 Oct 2021 02:36 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 04 Oct 2021 02:36 PM IST
सार

बेल्जियम के सांसद फिलिप डेविंटर ने पाकिस्तान को एक आतंकी देश बताया। उन्होने तालिबान की तरह पाकिस्तान को भी दुनिया के लिए एक खतरा बताया और उसके बहिष्कार की मांग की।

विज्ञापन
Belgian Senator filip dewinter said that Pakistan supports international terrorism, as big a threat as Taliban, 
बेल्जियम के सांसद फिलिप डेविंटर ने पाकिस्तान के वहिष्कार की मांग की। - फोटो : ANI

विस्तार

बेल्जियम के एक सांसद ने पाकिस्तान को आतंकी देश करार दे दिया है। यहां के प्रेस क्लब में रविवार को हुए एक कार्यक्रम में पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को दिए जा रहे समर्थन पर चिंता जाहिर की गई। इसी बीच कार्यक्रम में आए बेल्जियम के सांसद फिलिप डेविंटर ने पाकिस्तान को एक आतंकी देश तक बता दिया। उन्होने तालिबान की तरह पाकिस्तान को भी दुनिया के लिए एक खतरा बताया और कहा कि सभी देशों को आतंकियों का समर्थन करने वाले पाकिस्तान के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहिए। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को बढ़ावा देता आया है और भविष्य में भी ऐसा ही करेगा। पूरे क्षेत्र में आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान का बहुत बड़ा हाथ है। इसलिए सभी देशों को मिलकर उसका बहिष्कार कर देना चाहिए। फिलिप ने यूरोपियन संघ की आतंकवाद पर एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह बात कही। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तानी मदद से तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा पूरी दुनिया के लिए एक खतरा है। 
विज्ञापन


तालिबान का बहिष्कार ही सही कदम
सांसद ने आगे कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना के हारने के बाद इस बात की पूरी संभावना है कि कट्टरपंथी मुस्लिम यूरोप से सीरिया की ओर जाएंगे। इससे वैश्विक आतंकवाद के बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। तालिबान के पास पैसे, संसाधन और कट्टरपंथियों को एकजुट करने के सभी तरीके मौजूद हैं। पूरी दुनिया को इस बात से सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने देश बेल्जियम के बारे में भी बात करते हुए कहा कि हमें अब तालिबान के मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। उनसे समझौता करना सही कदम नहीं है। तालिबान के साथ एक ही सौदा सही है और वह है उसका बहिष्कार। वो पश्चिमी यूरोप के साथ पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं। 

जम्मू और कश्मीर में भी बढ़ सकता है आतंकवाद
इसी बैठक में यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक जुनैद कुरैशी ने बताया कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। उन्होंने भविष्य में इन घटनाओं के और ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई और कहा कि इसका असर भारत के जम्मू-कश्मीर पर भी देखने को मिल सकता है। 


कुरैशी ने इन आतंकी गतिविधियों के बढ़ने में पाकिस्तान की अहम भूमिका होने की बात कही। उन्होनें कहा कि इस क्षेत्र में पाकिस्तान आतंकियों को मदद मुहैया करवा रहा है। पाकिस्तान का आतंकियों को इस तरह समर्थन देना पूरी दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए एक खतरे की घंटी है। खासकर जम्मू-कश्मीर में, जहां लोग शांति से अपना जीवन जीना चाहते हैं। बता दें कि आतंकवाद को समर्थन देने के मामले में पाकिस्तान दुनियाभर के देशों में पहले से ही बदनाम है। लेकिन, अफगानिस्तान में तालिबान को मदद देकर वह पूरी दुनिया के निशाने पर आ गया है। अमेरिका की सीनेट में भी पाकिस्तान पर कार्रवाई करने के लिए बिल लाया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed