फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   belarus president alexander Lukashenko hospitalized after meeting with vladimir putin poisoning suspecion

Russia: पुतिन से मुलाकात के तुरंत बाद बेलारूस के राष्ट्रपति अस्पताल में भर्ती, जहर देने की आशंका

Mon, 29 May 2023 12:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 29 May 2023 12:17 PM IST
सार

लुकाशेंको और पुतिन के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई थी, जिसके बाद लुकाशेंको की तबीयत बिगड़ गई। सेपकालो ने बताया कि रूस के शीर्ष डॉक्टर लुकाशेंको का इलाज कर रहे हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
belarus president alexander Lukashenko hospitalized after meeting with vladimir putin poisoning suspecion
पुतिन के साथ एलेक्जेंडर लुकाशेंको - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों को मॉस्को के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। लुकाशेंको रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने मॉस्को पहुंचे थे लेकिन पुतिन से मुलाकात के तुरंत बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जहर देने की आशंका
बेलारूस में विपक्ष के नेता वालेरी सेपकालो ने बताया कि लुकाशेंकों को तबीयत खराब होने के बाद मॉस्को के सेंट्रल क्लीनिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि लुकाशेंको और पुतिन के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई थी, जिसके बाद लुकाशेंको की तबीयत बिगड़ गई। सेपकालो ने बताया कि रूस के शीर्ष डॉक्टर लुकाशेंको का इलाज कर रहे हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सेपकालो ने जानकारी दी कि लुकाशेंको के खून को साफ करने की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि आमतौर पर शरीर में जहर पहुंचने के बाद खून को साफ करने की प्रक्रिया की जाती है। यही वजह है कि लुकाशेंको को जहर देने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।  
विज्ञापन


पुतिन के करीबी हैं लुकाशेंको
बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बेहद करीबी माना जाता है। इससे पहले रूस के विक्ट्री डे परेड में भी लुकाशेंको शामिल हुए थे। हालांकि वह परेड खत्म होते ही अपने देश रवाना हो गए थे। लुकाशेंको की तबीयत भी बीते काफी समय से खराब चल रही है। हालांकि लुकाशेंको ने दावा किया था कि सब ठीक है और वह जल्द ही इससे उबर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परमाणु हथियारों को लेकर दिया था बयान
लुकाशेंको ने रविवार को ही रूस के एक मीडिया चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा था कि जो देश यूनियन स्टेट बेलारूस और रूस के साथ आते हैं तो उन्हें परमाणु हथियार दिए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को ही लुकाशेंको ने ये भी दावा किया था कि रूस से उसे कुछ रणनीतिक रूप से अहम परमाणु हथियारों का ट्रांसफर शुरू हो गया है। इस संबंध में दोनों देशों में एक समझौता  भी हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed