{"_id":"5eebbed88ebc3e42f1001f0b","slug":"beijing-became-corona-s-new-center-158-new-cases-in-seven-days-patients-without-symptoms-increased-concern","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजिंग बना कोरोना का नया केंद्र, सात दिनों में 158 नए मामले, बिना लक्षण वाले मरीजों ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बीजिंग बना कोरोना का नया केंद्र, सात दिनों में 158 नए मामले, बिना लक्षण वाले मरीजों ने बढ़ाई चिंता
Fri, 19 Jun 2020 12:52 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की राजधानी बीजिंग कोरोना वायरस का नया केंद्र बनते जा रही है। यहां कोविड-19 के नए मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। एक शीर्ष संक्रमण विशेषज्ञ ने कहा है कि गुरुवार को बीजिंग में 21 नए मामले दर्ज किए गए। ऐसे में पिछले सात दिनों में यहां अब तक कोविड-19 के 158 नए मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से सभी मामले दक्षिण-पश्चिमी फेंगताई जिले में एक खाद्य बाजार से संबंधित हैं।
विज्ञापन
चीनी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के निदेशक गाओ फू ने कहा कि इसका प्रकोप संभवत: जून की शुरुआत या मई के अंत में नहीं हुआ बल्कि, शायद एक महीने पहले ही हो गया था।
विज्ञापन
गाओ ने इस सप्ताह शंघाई के एक सेमिनार में कहा, "इस प्रकोप में बहुत सारे एसिंप्टोमेटिक या माइल्ड केस का पता लगाया गया है, जिसके कारण पर्यावरण में वायरस की इतनी बड़ी मात्रा है।" बता दें कि एसिंप्टोमेटिक वो मामले होते हैं जिनमें संक्रमितों में कोरोना वायरस जैसे लक्षण नहीं दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
21 मिलियन आबादी वाले बीजिंग में पिछले सप्ताह के बाद से धीरे-धीरे प्रतिबंधों को खत्म किया जा रहा है। ऐसे में यहां शिनफाडी बाजार से क्लस्टर संक्रमण उभरा है।
नए क्लस्टर ने एक बार फिर से चीन के खाद्य बाजारों में स्वच्छता को लेकर दुनियाभर का ध्यान केंद्रित किया है। बता दें कि वुहान के वेट मार्केट जैसा ही यहां हाल है। यहां सीफूड और मांस बाजार से कलस्टर को जोड़ कर देखा जा रहा है। मालूम हो कि वुहान के वेट मार्केट से ही कोरोना वायरस पैदा हुआ, जो दुनियाभर में महामारी बन कर फैल गया।