फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Before peace talks, Russia carried out drone attack on Ukraine; One child died, 24 people injured

Russia-Ukraine War: शांति वार्ता से पहले रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन हमला; एक बच्चे की मौत, 24 लोग घायल

Tue, 22 Jul 2025 03:01 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: बशु जैन Updated Tue, 22 Jul 2025 03:01 PM IST
सार

रूस ने उत्तर-पूर्व में सुमी, दक्षिण में ओडेसा और पूर्वी क्रामाटोरस्क के यूक्रेनी क्षेत्रों पर हमला किया। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब तीसरी बार दोनों देश शांति वार्ता करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Before peace talks, Russia carried out drone attack on Ukraine; One child died, 24 people injured
रूस के हमलों के बाद यूक्रेन में तबाही का मंजर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शांति वार्ता पहले एक बार फिर मॉस्को ने तीन यूक्रेनी शहरों पर ड्रोन हमला किया। इस हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए। हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ शांति वार्ता होगी। मगर इस वार्ता में युद्ध को समाप्त करने को लेकर कोई प्रगति होने की उम्मीद कम है। 
विज्ञापन


यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को रूस ने उत्तर-पूर्व में सुमी, दक्षिण में ओडेसा और पूर्वी क्रामाटोरस्क के यूक्रेनी क्षेत्रों पर हमला किया। शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख ओलेक्सांद्र होन्चारेंको ने बताया कि क्रामाटोर्स्क में एक ग्लाइड बम एक अपार्टमेंट इमारत पर गिरा। इससे आग लग गई। हमले में एक लड़के की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने बताया कि सूमी क्षेत्र में कई हमले हुए। पुतिवल शहर में एक ड्रोन ने एक गैस स्टेशन पर हमला किया, जिसमें एक पांच साल के बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। दो घंटे से भी कम समय बाद उसी जगह पर एक और ड्रोन हमला हुआ। इसमें सात और लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरा होने के बाद सुमी शहर पर दो और शक्तिशाली रूसी ग्लाइड बम गिराए गए। इसमें एक छह साल के बच्चे समेत 13 लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि हमले में पांच अपार्टमेंट इमारतें, दो निजी घर और एक शॉपिंग मॉल क्षतिग्रस्त हो गए।

कार्यवाहक मेयर आर्टेम कोबज़ार ने कहा कि विस्फोटों से आवासीय भवनों की खिड़कियां टूट गईं और बालकनी नष्ट हो गईं। मंगलवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में कई क्षेत्रों में 35 यूक्रेनी लंबी दूरी के ड्रोनों को मार गिराया, जिनमें से तीन मॉस्को क्षेत्र में थे।


रूस-यूक्रेन के बीच होनी है शांति वार्ता
रूस-यूक्रेन के बीच तीन साल से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध को रोकने के लिए दोनों देश तीसरी बार शांति वार्ता करने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले दो दौर की वार्ता इस्तांबुल में हुई थी, और रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस बार भी बैठक की मेजबानी तुर्किये करेगा। मई और जून में हुई वार्ताओं के परिणामस्वरूप युद्धबंदियों और शहीद सैनिकों के शवों का आदान-प्रदान हुआ, लेकिन कोई अन्य समझौता नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed