फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bcause of high tariffs, india is very hard place to do business: Trump over Musk and Modi meeting

PM Modi US Visit: 'भारी टैरिफ के कारण भारत में व्यापार करना कठिन', पीएम मोदी और एलन मस्क की बैठक पर बोले ट्रंप

Fri, 14 Feb 2025 08:46 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 14 Feb 2025 08:46 AM IST
सार

PM Modi US Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत में व्यापार करना मुश्किल है, क्योंकि वहां पर बहुत ज्यादा टैरिफ हैं। उन्होंने यह टिप्पणी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक के बाद की। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मस्क भारत में व्यापार करना चाहते हैं, लेकिन भारत में उच्च टैरिफ के कारण व्यापार करना बहुत कठिन है।
 

विज्ञापन
Bcause of high tariffs, india is very hard place to do business: Trump over Musk and Modi meeting
मोदी और मस्क की मुलाकात पर बोले ट्रंप - फोटो : ANI / अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भारत में कारोबार करना चाहते हैं, लेकिन भारत में व्यापार करना बहुत कठिन है क्योंकि वहां टैरिफ (आयात शुल्क) बहुत ज्यादा है। ट्रंप का ये बयान तब आया जब अमेरिकी अरबपति व्यवसायी और डीओजीई के प्रमुख एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'भारत व्यापार के लिए बहुत कठिन देश है, क्योंकि वहां दुनिया के सबसे ऊंचे टैरिफ हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि एलन मस्क लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर चिंतित हैं और इसे ठीक करना चाहते हैं। बता दें कि, पीएम मोदी और एलन मस्क में ब्लेयर हाउस में मुलाकात की थी और 'अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी और नवाचार' जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

 
ब्रिक्स खत्म, 100% टैरिफ लगाने की धमकी
इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को कड़ी चेतावनी दी कि अगर वे कोई साझा मुद्रा (कॉमन करंसी) लाने की कोशिश करते हैं, तो अमेरिका उनके सभी उत्पादों पर 100% टैरिफ लगा देगा। उन्होंने कहा,अगर वे डॉलर के साथ खेलना चाहते हैं, तो उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ब्रिक्स को अमेरिका के खिलाफ बनाया गया था। उन्होंने कहा, 'अगर वे डॉलर के साथ खेल खेलना चाहते हैं, तो उन्हें 100% टैरिफ का सामना करना होगा। जैसे ही वे इसका नाम लेंगे, वे वापस आकर कहेंगे – कृपया हमें बचाइए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed