{"_id":"5cd48320bdec22071e6d52c5","slug":"bbc-presenter-fired-after-chimpanzee-tweet-about-royal-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीसी ने रॉयल बेबी के संबंध में विवादित ट्वीट करने वाले एंकर को किया बर्खास्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बीबीसी ने रॉयल बेबी के संबंध में विवादित ट्वीट करने वाले एंकर को किया बर्खास्त
Fri, 10 May 2019 01:14 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 10 May 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
डैनी बेकर, बीबीसी रेडियो प्रस्तोता
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने प्रस्तोता डैनी बेकर को प्रिंस हैरी, मेगन मार्कल और उनके नवजात बेटे आर्ची पर किए गए विवादित ट्वीट को लेकर बर्खास्त कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस ट्वीट को बेकर ने अपने अकाउंट से अब हटा दिया है।
विज्ञापन
बेकर ने एक श्वेत-श्याम तस्वीर साझा की थी जिसमें दो लोग एक वनमानुष के बच्चे का हाथ पकड़ कर एक दरवाजे से बाहर आ रहे हैं। वनमानुष तस्वीर में सूट-बूट पहने नजर आ रहा है। तस्वीर साझा करते हुए बेकर ने लिखा था, ‘‘रॉयल बेबी अस्पताल से बाहर आते समय।’’ प्रस्तोता (61) पर डचेस ऑफ ससेक्स पर नस्ली टिप्पणी करने का अरोप है।
विज्ञापन
बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह गंभीर चूक थी।’’ उन्होंने कहा कि बेकर का ट्वीट ‘‘उन मूल्यों के खिलाफ है जिन्हें हमने एक संस्थान के तौर पर आत्मसात किया है।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘डैनी एक बेहतरीन एंकर हैं लेकिन अब वह हमारा साप्ताहिक कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं करेंगे।’’
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चौतरफा आलोचना के बाद बेकर ने कहा कि माफी चाहता हूं कि मेरी इस तस्वीर से कुछ लोग नाराज हो गए। मुझे अंदाजा ही नहीं था कि ऐसा हो सकता है क्योंकि मेरा दिमाग रुग्ण नहीं है। बेकर ‘5लाइव‘ पर सप्ताहांत में एक कार्यक्रम के एंकर थे।