{"_id":"612200fab09ca221a12cd77b","slug":"baradar-in-kabul-taliban-co-founder-reached-via-kandahar-will-find-a-way-to-form-an-inclusive-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल में बरादर : कंधार के रास्ते पहुंचा तालिबान का सह-संस्थापक, समावेशी सरकार के गठन के लिए निकालेगा रास्ता ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
काबुल में बरादर : कंधार के रास्ते पहुंचा तालिबान का सह-संस्थापक, समावेशी सरकार के गठन के लिए निकालेगा रास्ता
Sun, 22 Aug 2021 01:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:17 PM IST
सार
तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के काबुल पहुंचने से पहले पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई व अब्दुल्ला-अब्दुल्ला ने कई धार्मिक नेताओं व सांसदों से मिलना शुरू कर दिया था। अब बरादर समावेशी सरकार के गठन के लिए खुद काबुल पहुंच चुका है।
विज्ञापन
तालिबान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मुख्य वार्ताकार मुल्ला अब्दुल गनी बरादर
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में समावेशी सरकार के गठन के लिए तालिबान का मुख्य नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर काबुल पहुंच चुका है। वह कंधार के रास्ते पहुंचा है। बरादर के काबुल पहुंचने से पहले ही समावेशी सरकार के गठन के लिए कई तालिबानी नेताओं ने शनिवार को जेहादी संगठनों व पंजशीर में तालिबान विरोधी संगठनों से बातचीत की।
विज्ञापन
टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि अफगान राजनीतिक नेताओं के साथ एक नई सरकार के गठन पर बातचीत चल रही है और निकट भविष्य में एक नई सरकार की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
दोहा में जेहादी नेताओं के साथ हो चुकी बरादत की बैठक
तालिबान के एक नेता ने एएफपी को बताया कि तालिबान का सह-संस्थापक बरादर समावेशी सरकार के गठन के लिए दोहा में जेहादी नेताओं के साथ शांति वार्ता कर चुका है। वह जल्द ही कई वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेगा। इसी दौरान पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई व सीईओ अब्दुल्ला अब्दुल्ला अफगानिस्तान में राष्ट्रीय सुलह व शांति स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते कंधार में अफगान नेताओं व तालिबान के नेताओं के बीच कंधार में हुई बैठक के बाद काबुल में अब्दुल्ला के घर पर एक बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन
अब्दुल्ला व करजई कर रहे अलग-अलग बैठक
अब्दुल्ला ने ट्वीट कर बताया कि पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ वे पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान के कई नेताओं से मिल चुके हैं। इस दौरान मौजूदा हालात और अपने नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने के मुद्दे पर चर्चा हुई। उन्होंने यह भी बताया कि वे कई सांसदों व महिला कार्यकर्ताओं से भी मिले हैं। उन्होंने फोटो ट्वीट करते हुए बताया कि वे धर्म गुरुओं, नेताओं, पंजशीर के कमांडरों से अअफगानिस्तान में शांति स्थापित व विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा कर चुके हैं।
तालिबान ने दिया आश्वासन
उन्होंने बताया कि वह हामिद करजई के साथ काबुल के कार्यवाहक गवर्नर अब्दुल रहमान मंसूर से भी मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान काबुल में हालातों को सामान्य करने, सुरक्षा बनाए रखने पर चर्चा हुई। इस पर अब्दुल रहमान मंसूर ने आश्वासन दिया कि काबुल के लोगों के लिए सुरक्षा दृष्टि से जो भी सही होगा, वह सबकुछ करेंगे। तालिबान के एक नेता ने रायटर्स को बताया कि तालिबान के सदस्य अगर अत्याचार करते हैं, तो वे उसके लिए जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ जांच भी की जाएगी।
एक दिन पहले अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने ट्वीट किया कि अब समय आ गया है कि अफगानिस्तान के लोग एक हो जाएं और शिक्षा, विकास, शांति और देश की उन्नति के लिए आगे बढ़ें।
शनिवार को तालिबान समर्थकों ने सोशल मीडिया पर खलील हक्कानी का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि तालिबान के विरोधी अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद ने इस्लामिक अमीरात की घोषणा की है। हालांकि, इस संबंध में मसूद की ओर से कोई भी बयान नहीं दिया गया।