{"_id":"5fb97152cc3b95530c24a4bf","slug":"barack-obama-book-a-promised-land-is-also-included-in-the-list-100-notable-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘100 उल्लेखनीय किताबों’ की सूची में तीन भारतीय लेखकों की पुस्तकें शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
‘100 उल्लेखनीय किताबों’ की सूची में तीन भारतीय लेखकों की पुस्तकें शामिल
Sun, 22 Nov 2020 01:31 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
books
- फोटो : books
तीन भारतीय लेखकों की पुस्तकों को इस साल न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा चुनी गई ‘100 उल्लेखनीय किताबों’ की सूची में शामिल किया गया है, जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पुस्तक ‘ए प्रोमिस्ड लैंड’ भी शामिल है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क टाइम्स पुस्तक समीक्षा के संपादक हर साल दुनिया भर से 100 पुस्तकों को चुनते हैं। इस प्रतिष्ठित सूची में भारत में जन्मी मेघना मजूमदार की किताब ‘ए बर्निंग’ को भी जगह मिली है।
विज्ञापन
भारतीय लेखकों में केरल की दीपा अनप्परा की ‘डिजइन पेट्रोल ऑन द पर्पल लाइन’ को शामिल किया गया है। पेशे से पत्रकार दीपा की यह पहली पुस्तक है। वहीं, सामंथ सुब्रमणियन की ‘ए डोमिनेंट कैरेक्टर: द रेडिकल साइंस एंड रेस्टलेस पॉलिटिक्स ऑफ बीएस हलडाने’ और भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक हरि कुंजरू की ‘रेड पिल’ को इस सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन