फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bar customer gave 2 lakhs tip for 500 beers to bar owner Brendan ring

बार मालिक के सख्त फैसले से खुश हुआ ग्राहक, 500 की बीयर के लिए दे गया 2 लाख की टिप

Tue, 24 Nov 2020 09:42 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 24 Nov 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Bar customer gave 2 lakhs tip for 500 beers to bar owner Brendan ring
बार मालिक ब्रेंडन रिंग ने शेयर किया बिल - फोटो : Facebook@Brendan ring

दुनियाभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। ऐसे में जो लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और दूसरों की चिंता करते हैं वे सभी एहतियात बरत रहे हैं। लोगों की जिंदगी बचाने के लिए कुछ न कुछ प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक जिम्मेदार बार मालिक की कहानी वायरल हो रही है जिसकी लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं। ये कहानी न्यूयॉर्क की है और इस कहानी के एक नहीं बल्कि दो किरदार हैं। पहले हीरो हैं बार के मालिक ब्रेंडन रिंग और दूसरे हीरो हैं बार में बीयर पीने आए उसके आखिरी ग्राहक।
विज्ञापन


दरअसल कोरोना के बढ़ते मामले देखकर क्लीवलैंड के नाइट टाउन बार के मालिक ब्रेंडन रिंग ने सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाने से पहले ही लोगों की जिंदगी का ख्याल रखकर खुद ही अपने बार को बंद करने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बार बंद होने से पहले वहां आए इस आखिरी ग्राहक बार मालिक के इस सख्त एवं परोपकारी फैसले को देखकर बेहद प्रसन्न हुआ और 500 की बीयर ली फिर 2 लाख की टिप थमा दिया।  साथ ही बिल स्लिप पर उसने ब्रेंडन और उसके स्टाफ के लिए लिखा, ‘इसे अपने स्टाफ के बीच बांट दीजिए।

इतना बड़ी टिप देखकर पहले तो ब्रेंडन को बेहद हैरानी हुई और उन्हें लगा कि शायद गलती से ग्राहक ने इतनी बड़ी रकम टिप में दे दी है। ग्राहक को इस बारे में बताने के लिए ब्रेंडन उसके पीछे दौड़े, जैसे ही वो बार से बाहर निकले उन्हें वो ग्राहक वहीं खड़ा मिला। इससे पहले कि वो कस्टमर से कुछ कह पाते वो उन्हें देखकर बोला, ‘ये कोई गलती नहीं है, ये आप सब के लिए ही है, बार खुलने पर फिर मुलाकात होगी और तब कोई गलती नहीं होगी।


इसके बाद ब्रेंडन ने इस बिल की तस्वीर शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखा है कि इतने अच्छे और दयावान आदमी से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं इसके लिए उनका बहुत ही अधिक शुक्रगुजार हूं। मैं उनका नाम नहीं बता रहा हूं, क्योंकि ये शायद वो खुद भी नहीं चाहते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed