{"_id":"5d33583f8ebc3e6cdc3abafb","slug":"bangladeshi-hindu-woman-to-be-tried-for-sedition-for-telling-trump-minorities-being-persecuted","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप से 'शिकायत' करने वाली बांग्लादेशी हिंदू महिला के खिलाफ चलेगा देशद्रोह का मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप से 'शिकायत' करने वाली बांग्लादेशी हिंदू महिला के खिलाफ चलेगा देशद्रोह का मामला
Sat, 20 Jul 2019 11:36 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की एक हिंदू महिला के खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाया जायेगा क्योंकि उसने वाशिंगटन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा था कि उसके देश में अल्पसंख्यक समुदाय को प्रताड़ित किया जा रहा है। एक मंत्री ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बांग्लादेश हिंदू बुद्धिस्ट क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल (एचबीसीयूसी) की आयोजन सचिव प्रिया साहा ने 19 जुलाई को व्हाइट हाउस में आयोजित एक बैठक में हिस्सा लिया था। इसके बाद ट्रंप के साथ बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण उनके अपने देश में काफी विवाद हुआ।
विज्ञापन
वीडियो में महिला खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताती दिख रही हैं और वह अमेरिकी राष्ट्रपति से कहती हैं कि अल्पसंख्यक समुदाय के 3.7 करोड़ लोग बांग्लादेश से लापता हो गये हैं।
विज्ञापन
उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सड़क परिवहन मंत्री एवं सत्तारूढ़ अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने (महिला ने) ‘झूठी, जान बूझकर और देशद्रोही टिप्पणी’’ की है।
उन्होंने कहा, ‘साहा के बयान बिल्कुल गलत हैं। कोई भी उनसे सहमत नहीं होगा। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जायेगा। इस संबंध में कार्रवाई चल रही है। हमें निश्चित रूप से उनके खिलाफ कदम उठाना चाहिए और हम इस प्रक्रिया में आगे बढ़ रहे हैं... क्योंकि एक बांग्लादेशी नागरिक होने के बावजूद उन्होंने झूठी, जान बूझकर, देशद्रोही टिप्पणी की।’
साहा उन पांच बांग्लादेशियों और दो रोहिंग्या शरणार्थियों में से एक थीं जिन्हें ढाका में अमेरिकी दूतावास ने व्हाइट हाउस भेजा था।