{"_id":"60fcb9118ebc3eb722768585","slug":"bangladeshi-folk-singer-fakir-alamgir-passes-away-at-71-due-to-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: बांग्लादेश के लोक गायक फकीर आलमगीर का निधन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुखद: बांग्लादेश के लोक गायक फकीर आलमगीर का निधन
Sun, 25 Jul 2021 06:37 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 25 Jul 2021 06:37 AM IST
सार
उन्होंने कुछ लोकप्रिय गीतों में ओ सोखिना गेसॉस किना, शांताहार, नेल्सन मंडेला, नाम तार छिलो जॉन हेनरी और बांग्लार कॉमरेड बंधु जैसे कई गाने गाए।
विज्ञापन
लोक गायक फकीर आलमगीर
- फोटो : twitter
विस्तार
बांग्लादेश के मशहूर लोक गायक फकीर आलमगीर का कोविड-19 से पैदा हुई जटिलताओं की वजह से निधन हो गया। वह 71 साल के थे। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार उन्होंने शुक्रवार रात यूनाइटेड अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
उनके बेटे माशुक आलमगीर रजीब ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। कई दिनों से बुखार और खांसी की शिकायत के बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आलमगीर ने संगीत के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत 1966 में की थी। उन्होंने बांग्लादेश के अलग देश के रूप में उदय के लिए 1969 के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन