फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Unrest Violence against minority Extremist killed hindu in Mahadebpur Naogaon Hindi News Updates

Bangladesh Violence: चोरी के शक में भीड़ ने दौड़ाया, जान बचाने को नहर में कूदा हिंदू युवक; डूबकर मौत

Wed, 07 Jan 2026 09:47 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 07 Jan 2026 09:47 AM IST
सार

Bangladesh Violence Update: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के मामले रुकते नहीं नजर आ रहे हैं। पड़ोसी देश में उन्मादी भीड़ की ओर से हिंदुओं की नृशंस हत्या ईशनिंदा से लेकर चोरी के आरोप में की जा रही है। महादेवपुर का हालिया मामला इसकी बानगी भर है।

विज्ञापन
Bangladesh Unrest Violence against minority Extremist killed hindu in Mahadebpur Naogaon Hindi News Updates
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की हालिया घटना नौगांव जिले के महादेवपुर इलाके में हुई। चोरी के शक में पीछा कर रही भीड़ से बचने के लिए हिंदू शख्स ने नहर में छलांग लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई।  

विज्ञापन


पीड़ित की पहचान भंडारपुर गांव के मिथुन सरकार के तौर पर हुई है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को उसका शव बरामद किया। बांग्लादेश में बीते 48 घंटों में ये तीसरे हिंदू शख्स की हत्या है। वहीं, 18 दिनों 7 हिंदुओं को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से चोरी में शामिल होने की नहीं हुई पुष्टि
स्थानीय खबरों के मुताबिक उन्मादी भीड़ ने चोरी के शक में मिथुन सरकार का पीछा किया। भीड़ से बचने की कोशिश में वह नहर में कूद गया और डूब गया। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका शव बरामद किया। अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि मिथुन किसी चोरी में शामिल था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sarabjit Kaur: तीर्थ पर गईं भारत की सरबजीत का PAK में निकाह, अब गिरफ्तारी के बाद लाहौर के शेल्टर होम में फंसीं

इससे पहले सोमवार को बांग्लादेश के नरसिंगदी में एक किराने की दुकान चलाने वाले शरत चक्रवर्ती मणि की उन्मादी भीड़ ने हत्या कर दी थी। सोमवार को ही जशोर के मनीरामपुर में एक हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी की  गोली मारने के बाद गला काट कर नृशंस हत्या कर दी गई थी।

किराना दुकान मालिक की हत्या
राजधानी ढाका के बाहरी इलाके नरसिंगदी में 40 वर्षीय हिंदू युवक शरत चक्रवर्ती मणि की चरमपंथियों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चरमपंथियों ने उनसे हिंदू होने के चलते जजिया टैक्स की मांग की थी। शरत चक्रवर्ती मणि पहले दक्षिण कोरिया में काम करते थे और कुछ साल पहले बांग्लादेश लौट आए थे।


ये भी पढ़ें: Trump: वेनेजुएला से अमेरिका लेगा 3 से 5 करोड़ बैरल तेल, डोनाल्ड ट्रंप बोले- होगा मेरा नियंत्रण

हिंदू पत्रकार की गोली मारकर हत्या
बांग्लादेश के मनीरामपुर के जशोर में एक हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 45 वर्षीय बैरागी एक अखबार के संपादक के भी थे। बैरागी को हमलावरों ने पहले सिर में कई बार गोली मारी और इसके बाद उनका गला रेत दिया। पुलिस ने कहा था कि हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हिंसा भड़कने के बाद से हिंदुओं की हत्याओं के अब तक के मामले
बांग्लादेश के शरीयतपुर जिले के एक हिंदू व्यवसायी खोकन चंद्र दास को तीन जनवरी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और आग लगा दी। हालांकि वह बचने के लिए एक तालाब में कूद गए, लेकिन बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिसंबर 2025 के अंत में मयमनसिंह में एक कपड़ा कारखाने में काम करते समय ब्रजेंद्र बिस्वास (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 24 दिसंबर को राजबाड़ी में कथित जबरन वसूली के आरोप में अमृत मंडल (29) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 18 दिसंबर को मयमनसिंह में दीपू चंद्र दास (29) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उन्हें आग लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed