फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh to resume tourist visa services for Indians from Monday, News in Hindi

Dhaka: बांग्लादेश ने भारतीयों के लिए पर्यटक वीजा सेवा फिर शुरू करने का किया फैसला, सोमवार से मिलेगी सुविधा

Sun, 22 Feb 2026 02:37 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 22 Feb 2026 02:37 PM IST
सार

बांग्लादेश में करीब डेढ़ साल बाद हालात सुधर रहे हैं। इस कड़ी में बांग्लादेश ने भारतीयों के लिए पर्यटक वीजा फिर से शुरू करने का फैसला किया है। सोमवार से भारत में मौजूद बांग्लादेशी दूतावासों और मिशनों में पर्यटक वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। इसे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
Bangladesh to resume tourist visa services for Indians from Monday, News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश ने भारत में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, सोमवार से भारत में मौजूद बांग्लादेशी दूतावासों और मिशनों में पर्यटक वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। सुरक्षा कारणों की वजह से यह सेवा कुछ समय के लिए रोक दी गई थी, लेकिन अब हालात बेहतर होने के बाद इसे दोबारा शुरू करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - भारत-ब्राजील 'ग्लोबल साउथ के लोकतांत्रिक भाई': राष्ट्रपति लूला ने 2005 की अपनी यात्रा को बताया निर्णायक मोड़
विज्ञापन


नई दिल्ली समेत इन जगहों पर आसानी से मिलेगा वीजा
अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के अलावा कोलकाता, मुंबई, गुवाहाटी और अगरतला जैसे शहरों में मौजूद सभी मिशनों में अब पर्यटक वीजा आसानी से मिल सकेगा। पहले भी बाकी तरह के वीजा ज्यादातर जारी किए जा रहे थे, लेकिन टूरिस्ट वीजा सामान्य रूप से बंद थे और केवल बहुत जरूरी मामलों में ही दिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जनवरी से 15 फरवरी तक लगी थी रोक
दरअसल, बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए चुनाव से पहले सुरक्षा कारणों के चलते 15 जनवरी से 15 फरवरी तक पर्यटक वीजा सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। इसी दौरान नेपाल और भूटान जैसे देशों के लिए भी कुछ सेवाएं प्रभावित हुई थीं। अब चुनाव के बाद स्थिति सामान्य होने पर सभी तरह की वीजा सेवाओं को पूरी तरह बहाल किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ, बांग्लादेश के नागरिकों के लिए भारतीय टूरिस्ट वीजा अभी भी पूरी तरह शुरू नहीं हुए हैं, हालांकि कुछ खास श्रेणियों के वीजा जारी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Trump Tariffs: 'संविधान मानिए, एकतरफा नहीं चल सकता टैरिफ', राष्ट्रपति ट्रंप को नील कात्याल की खुली चुनौती

नई सरकार बनने के बाद संबंधों में सुधार के संकेत
विशेषज्ञों का मानना है कि नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। इसी कड़ी में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ था, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाने का संदेश गया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed