{"_id":"6991438853802515ff0945b5","slug":"bangladesh-tarique-rehman-oath-taking-ceremony-bnp-may-invited-to-new-government-oath-ceremony-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण: तारिक रहमान बनेंगे प्रधानमंत्री, भारत समेत 13 देशों को न्योता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण: तारिक रहमान बनेंगे प्रधानमंत्री, भारत समेत 13 देशों को न्योता
Sun, 15 Feb 2026 09:24 AM IST
नितिन गौतम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 15 Feb 2026 09:24 AM IST
सार
बांग्लादेश में मंगलवार को तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इस समारोह के लिए बांग्लादेश ने भारत समेत 13 देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। हालिया चुनाव में बीएनपी ने भारी बहुमत हासिल किया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांग्लादेश की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को होने जा रहा है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के मुखिया तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बांग्लादेश की अंतरिम सरकार करेगी। इस खास मौके के लिए अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने भारत समेत 13 देशों के नेताओं को न्योता भेजा है।
इन देशों को किया गया है आमंत्रित
राजनयिक सूत्रों के अनुसार, आमंत्रित देशों की सूची में भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संसद के साउथ प्लाजा में होगा। बीएनपी ने हाल ही में हुए आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।
बीएनपी ने पीएम मोदी के प्रति जताया आभार
बीएनपी ने जीत के बाद बधाई संदेश भेजने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया भी अदा किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पार्टी ने लिखा कि वे भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। बीएनपी ने आपसी सम्मान और क्षेत्रीय शांति के आधार पर भारत के साथ रिश्तों को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई है। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में बीएनपी की चुनावी जीत के बाद तारिक रहमान को हार्दिक शुभकामनाएं दी थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: क्या पीएम मोदी ढाका जाएंगे?: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण पर BNP की तैयारियां कैसी, समारोह में किन्हें आमंत्रण?
बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव हुए थे। यह चुनाव शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद पहला था। इस चुनाव में बीएनपी ने बड़ी जीत हासिल की, जिसके बाद तारिक रहमान 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की सपथ लेने जा रहे हैं। वहीं जमात-ए-इस्लामी मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है।
पीएम मोदी के शामिल होने पर संशय
हालांकि, इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद कम है, क्योंकि उसी समय फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर होंगे। माना जा रहा है कि इस समारोह में भारत की तरफ से कोई अन्य वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन