फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh signed agreement with India to buy two lakh tonnes of rice

India-Bangladesh: तनाव के बीच भारत बांग्लादेश को दो लाख टन चावल निर्यात करेगा, पहली खेप चटगांव पोर्ट पहुंची

Sat, 28 Dec 2024 04:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 04:02 AM IST
सार

बांग्लादेश ने भारत के साथ दो लाख टन चावल खरीदने के लिए समझौता किया है। बांग्लादेश के खाद्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 27,000 टन की पहली खेप चटगांव पोर्ट पहुंच भी गई है।

विज्ञापन
Bangladesh signed agreement with India to buy two lakh tonnes of rice
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिंदुओं और मंदिरों पर हो रहे हमले के बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से चावल का आयात शुरू कर दिया है। बांग्लादेश ने भारत के साथ दो लाख टन चावल खरीदने के लिए समझौता किया है। बांग्लादेश के खाद्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 27,000 टन की पहली खेप चटगांव पोर्ट पहुंच भी गई है।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में उनके देश में चावल की कोई कमी नहीं है। हालांकि, हाल ही में आई भीषण बाढ़ के कारण भविष्य में संकट से बचने के लिए सरकार ने चावल आयात करने का निर्णय लिया है। अंतरिम सरकार दो लाख टन उबले चावल के अलावा, टेंडर के माध्यम से भारत से और एक लाख टन चावल का आयात करेगी। इसके अलावा, अधिकारी ने यह भी बताया कि टेंडर के अलावा सरकारों के स्तर पर भी भारत से और अधिक चावल आयात करने की योजना है।  कीमतें स्थिर रखने के लिए बांग्लादेश ने चावल के आयात से सभी शुल्क हटा दिए हैं। बांग्लादेश निजी स्तर पर शून्य आयात शुल्क के साथ भारत से बड़ी मात्रा में चावल का आयात करता है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि निजी आयातकों ने बांग्लादेश सरकार से अब तक भारत से 16 लाख टन चावल आयात करने की अनुमति हासिल की है। अधिकारी के मुताबिक, बांग्लादेश ने एक लाख टन चावल के आयात के लिए म्यांमार सरकार से भी समझौता किया है। साथ ही वियतनाम और पाकिस्तान के साथ भी चावल आयात पर बातचीत कर रहा है।  बता दें कि छात्रों के आंदोलन के चलते 5 अगस्त को शेख हसीना सरकार गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed