फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh seeks good relations with India, other nations based on equality, News in hindi

Bangladesh: 'अन्य देशों के साथ समानता के आधार पर भारत से अच्छे संबंध चाहता है बांग्लादेश', यूनुस सरकार का बयान

Sat, 14 Dec 2024 11:19 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 14 Dec 2024 11:19 PM IST
सार

अल्पसंख्यकों और हिंदुओं पर हमले के बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा है कि वो अन्य देशों के साथ समानता के आधार पर भारत से भी अच्छे संबंध चाहता है। बता दें कि, जुलाई-अगस्त महीने से बांग्लादेश तमाम अस्थिरताओं के बीच अतंरिम सरकार के भरोसे चल रही है। 

विज्ञापन
Bangladesh seeks good relations with India, other nations based on equality, News in hindi
मोहम्मद तौहीद हुसैन, बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शनिवार को कहा कि वह भारत समेत सभी देशों के साथ पारस्परिक सम्मान और समानता पर आधारित मजबूत संबंध चाहती है। 'ढाका ट्रिब्यून' अखबार की खबर के अनुसार, विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने नरसिंगडी के रायपुरा और बेलाबो उपजिलों में अधिकारियों, पत्रकारों, नेताओं और बुद्धिजीवियों के साथ दो अलग-अलग बैठकों के दौरान ये टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन


'बांग्लादेश ने भारत से अच्छे संबंधों की इच्छा जताई'
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने भारत को संदेश भेजा है, जिसमें अच्छे संबंधों की इच्छा जताई गई है, लेकिन यह आपसी हितों पर आधारित होना चाहिए। मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश सभी देशों के साथ सम्मान और समानता के आधार पर अच्छे संबंध चाहता है तथा सरकार इस लक्ष्य की ओर काम कर रही है।
विज्ञापन


'सुधारों के बाद राजनीतिक निर्वाचित नेताओं को मिलेगी सत्ता'
मोहम्मद तौहीद हुसैन ने अंतरिम सरकार की निष्पक्ष शासन व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया, जिसमें छात्रों समेत जनता की चिंताओं को दूर करना और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुधारों को लागू करना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों के बाद राजनीतिक सत्ता निर्वाचित नेताओं को हस्तांतरित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में बढ़े अल्पसंख्यकों पर हमले
बता दें कि, बांग्लादेश में जुलाई महीने में हिंसा और अगस्त महीने में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद फिलहाल अंतरिम सरकार शासन क रही है। इस सरकार के प्रमुख नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस है। वहीं हाल ही में अंतरिम सरकार ने स्वीकार किया है कि, शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से अल्पसंख्यकों पर हमले के 88 मामले दर्ज किए गए हैं। 


दोनों देशों के संबंधों में तनाव
हालिया हफ्तों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों और हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद दोनों देशों के संबंध और भी तनावपूर्ण हो गए। त्रिपुरा के अगरतला में बांग्लादेश उप उच्चायोग में प्रदर्शनकारियों के जबरन घुसने के मामले पर भी दोनों देशों के संबंधों पर असर पड़ा। पिछले कुछ हफ्तों में पड़ोसी देश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के साथ-साथ मंदिरों पर हमले हुए हैं। भारत ने इन घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed