{"_id":"5e7b51f88ebc3e72c44585f0","slug":"bangladesh-releases-former-pm-khalida-zia-from-prison-amid-coronavirus-outbreak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश ने कोरोना के प्रकोप के बीच पूर्व पीएम खालिदा जिया को जेल से रिहा किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश ने कोरोना के प्रकोप के बीच पूर्व पीएम खालिदा जिया को जेल से रिहा किया
Wed, 25 Mar 2020 06:13 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Khalida Zia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश ने कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच पूर्व प्रधानमंत्री तथा मुख्य विपक्षी नेता खालिदा जिया को बुधवार को छह महीने के लिये जेल से रिहा कर दिया। विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख जिया (74) भ्रष्टाचार के दो मामलों में 17 साल की सजा काट रही हैं। उन्हें आठ फरवरी 2018 को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
बांग्लादेश के गृह मंत्री असद-उज-जमां ने कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना की मंजूरी के बाद जिया को मानवीय आधार पर बुधवार शाम शर्तों के साथ रिहा कर दिया गया। जिया 1991 के बाद से तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। 2018 के आम चुनावों में उनकी पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। पार्टी को 300 सदस्यीय संसद के चुनाव में केवल छह सीटों पर जीत मिली थी।
विज्ञापन
इससे पहले बांग्लादेश के उच्चतम न्यायालय ने भ्रष्टाचार के मामले में 12 दिसंबर को बीएनपी की प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इस फैसले के बाद बीमार खालिदा की जेल से रिहाई में और विलंब हो गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्रधान न्यायाधीश सैयद महमूद के नेतृत्व वाली छह सदस्यीय पीठ ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर 74 वर्षीय जिया की अपील को खारिज कर दिया था। उच्च न्यायालय ने जिया चैरिटेबल ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
शीर्ष अदालत की अपीली पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि जमानत याचिका खारिज की जाती है। अदालत ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल विश्वविद्यालय की सिफारिशों के अनुरूप जिया को अच्छा उपचार उपलब्ध कराने के लिए त्वरित कदम उठाएं।