फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh : RAB shot down eight people including seven suspected rohingya dacoits

बांग्लादेश : रैपिड एक्शन बटालियन की कार्रवाई, सात संदिग्ध रोहिंग्या डकैतों समेत आठ ढेर

Tue, 03 Mar 2020 03:26 AM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, ढाका
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, ढाका Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 03 Mar 2020 03:26 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh : RAB shot down eight people including seven suspected rohingya dacoits

बांग्लादेश के रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने सात संदिग्ध रोहिंग्या डकैतों को मार गिराया। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। इनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस मिले हैं। घटना कॉक्स बाजार के जाडीमोरा इलाके की है। आरएबी को खुफिया सूचना मिली थी कि रोहिंग्या डाकुओं का एक गिरोह जाडीमोरा में डकैती की योजना बना रहा है, उसी के आधार पर सैनिकों ने ये कार्रवाई की जिसमें सात संदिग्ध डकैतों समेत आठ लोग मारे गए।

विज्ञापन


आरएबी के एक वरिष्ठ अधिकारी शुजय सरकार ने बताया कि इन सात डकैतों के अलावा गोलीबारी में जो एक अन्य व्यक्ति मारा गया है वह एक दवा व्यापारी था। मारे गए सातों रोहिंग्या लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद फैजल हसन खान के मुताबिक आरएबी बटालियन ने सोमवार की सुबह चार बजे मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले सेना के जवानों ने इन्हें ललकारा जिससे रोहिंग्या लोगों ने सैनिकों पर हमला कर दिया, सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में ये लोग मारे गए। लंबे समय से बांग्लादेश के लिए रोहिंग्या एक बोझ की तरह हैं और उन्हें वापस भेजने की कोशिशें काम नहीं आ रही हैं। ऐसे में रोहिंग्या समुदाय के असामाजिक तत्वों की वजह से अक्सर वहां लूटपाट, हिंसा और अपराध की घटनाएं होती हैं और सैनिकों को ऐसी कार्रवाई करनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed