फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh opposition leader sentenced to three years for giving death threats to PM Hasina

बांग्लादेश: पीएम हसीना को मारने की धमकी देने वाले नेता को मिली तीन साल जेल की सजा

Thu, 31 Oct 2019 08:48 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,ढाका Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 31 Oct 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
bangladesh opposition leader sentenced to three years for giving death threats to PM Hasina
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बांग्लादेश के एक विपक्षी नेता को तीन साल जेल की सजा दी गई है क्योंकि उसने प्रधानमंत्री शेख हसीना को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। नेता ने यह धमकी पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान दी थी। चित्तागोंग की अदालत ने गियासुद्दीन कादर चौधरी को तीन साल जेल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


चौधरी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के उपाध्यक्ष हैं। अदालत ने बीएनपी नेता पर 5,000 बांग्लादेशी टाका का जुर्माना भी लगाया है। यदि वह जुर्माने की राशि जमा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। यह जानकारी अतिरिक्त लोक अभियोजक समीर दास गुप्ता ने दी।
विज्ञापन


पिछले साल 29 मई को चौधरी ने कथित तौर पर एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि हसीना की किस्मत उनके पिता से भी बदतर हो जाएगी। हसीना के पिता और देश के संस्थापक बागाबंधु शेख मुजिबुर रहमान की 1975 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन सत्तासीन पार्टी अवामी लीग के फतिकछारी इकाई के महासचिव नजीमुद्दीन मुहुरी ने बीएनपी नेता की कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ अदालत में मामला दर्ज कराया था। अदालत ने उसी साल 31 मई को चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। चौधरी सलाउद्दीन कादर चौधरी के छोटे भाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed