फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh independence and founding leader Sheikh Mujibur Rahman killer Military Captain Abdul Majid arrested

बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु का हत्यारा गिरफ्तार, कोलकाता में छिपा हुआ था 22 सालों से

Thu, 09 Apr 2020 10:54 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 09 Apr 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh independence and founding leader Sheikh Mujibur Rahman killer Military Captain Abdul Majid arrested
बांग्लादेश की आजादी के नायक शेख मुजीबुर रहमान अपने परिवार के साथ (फाइल फोटो)

बांग्लादेश की आजादी के नायक और संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की हत्या करने के दोषी पाए गए एक पूर्व बांग्लादेशी सैन्य कप्तान अब्दुल माजेद को पुलिस ने ढाका में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बंगबंधु की हत्या करने वाला अब्दुल माजेद पिछले 22 सालों से भारत में छिपा हुआ था। माजेद ने बांग्लादेश पुलिस के सामने खुलासा किया कि वो करीब 22 साल से पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रह रहा था।

विज्ञापन


गृहमंत्री असदुज्जमान खान कमाल ने पूर्व कप्तान अब्दुल माजेद की गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि उसे अदालत भेज दिया गया है ताकि वह अपने कानूनी विकल्पों का पूरा इस्तेमाल कर सके। माजेद उन छह भगोड़े पूर्व सैन्य अफसरों में से था जिन्हें उनकी अनुपस्थिति में चलाए गए मुकदमे में मौत की सजा मिली थी। मंत्री कमाल ने कहा कि पहले प्राप्त सूचना के अनुसार माजेद भारत में छुपा था और ढाका लौटने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि माजेद ने 15 अगस्त 1975 को बंगबंधु के निजी आवास पर उनकी हत्या करने का अपराध स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि माजेद ने न केवल बंगबंधु की हत्या की बल्कि वह तीन दिसंबर 1975 को कड़ी सुरक्षा वाली ढाका जेल में की गई नेताओं की हत्या में भी शामिल था। मीरपुर स्थित पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई ने माजेद को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान और उनके अधिकतर परिजनों की 15 अगस्त 1975 को की गई हत्या का दोषी पाए जाने पर बारह पूर्व सैन्य अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई गई थी। दोषियों में से पांच को 2010 में फांसी दे दी गई थी जबकि एक की प्राकृतिक कारणों से मौत हो गई थी। अन्य दोषियों को अदालत में उपस्थित कर मुकदमा चलाया गया था। माजेद उन भगोड़े दोषियों में से था जो देश से बाहर छुपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed