फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh government plan to legalize money laundering, criticized by opposition

Bangladesh: मनी लॉन्ड्रिंग को वैध बनाने की सरकारी योजना पर विवाद, विपक्ष व सिविल संगठनों ने की आलोचना

Sun, 12 Jun 2022 02:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Jun 2022 02:59 PM IST
सार

सरकार की तरफ से पेश योजना के मुताबिक जिन लोगों ने मनी लॉन्ड्रिंग की है, वे अधिकतम दर से टैक्स चुका कर अपने धन को वैध बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Bangladesh government plan to legalize money laundering, criticized by opposition
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश सरकार की मनी लॉन्ड्रिंग को वैध बनाने की योजना को लेकर देश में तीखा विवाद उठ खड़ा हुआ है। न सिर्फ विपक्ष, बल्कि सिविल सोसायटी संगठनों ने भी इस योजना की आलोचना की है। बांग्लादेश सरकार ने गुरुवार को पेश अगले वित्त वर्ष के बजट में गैर-कानूनी ढंग से देश में लाए गए धन को वैध बनाने का अवसर देने की एक योजना घोषित की थी। 

विज्ञापन


सिविल सोसायटी संगठन ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशन बांग्लादेश (टीआईबी) ने इस योजना की विस्तृत आलोचना पेश की है। इस संस्था ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि इस योजना से लोगों को भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की प्रेरणा मिलेगी। संस्था ने यह भी कहा कि ये योजना गैर संवैधानिक है। साथ ही यह प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद की भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता रखने घोषणा के भी पूरी तरह खिलाफ है। ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल ने इस योजना को तुरंत रद्द करने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन


सरकार की तरफ से पेश योजना के मुताबिक जिन लोगों ने मनी लॉन्ड्रिंग की है, वे अधिकतम दर से टैक्स चुका कर अपने धन को वैध बना सकते हैं। टीआईबी के कार्यकारी निदेशक इफ्तखारुजम्मां ने कहा कि इस प्रावधान से मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल लोगों को अनैतिक संरक्षण मिलेगा। अपराध करने के बाद टैक्स चुकाने का अवसर देने का मतलब यह है कि सरकार अपराध को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा- ‘इस कदम से देश में आम तौर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


 कई दूसरे विशेषज्ञों ने भी कहा है कि जरूरत भ्रष्टाचार में शामिल लोगों की जवाबदेही तय करने की है, जबकि यह योजना उन्हें टैक्स चुका कर अपने किए की सजा से बच निकलने का मौका देती है। आलोचकों ने ध्यान दिलाया है कि इस योजना से अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं का भी उल्लंघन होगा। सरकारी योजना के मुताबिक विदेश से कोई व्यक्ति किस माध्यम से धन बांग्लादेश ले आया, नई योजना का लाभ उठाने वाले व्यक्तियों यह नहीं पूछा जाएगा। उनसे सिर्फ यह अपेक्षा होगी कि जितनी रकम वे ले आए हैं, उस पर बनने वाला टैक्स वे चुका दें। सरकार ने कहा है कि कोविड-19 महामारी और यूक्रेन युद्ध के कारण बनी विकट स्थितियों के बीच देश की अर्थव्यवस्था को गतिमान बनाए रखने के लिए सरकार ने इस विशेष रियायत की घोषणा की है।

इस योजना की व्यापक रूप से हुई आलोचना के बाद वित्त मंत्री एएचएम मुस्तफा कमाल ने सरकार की तरफ से स्पष्टीकरण जारी किया है। एक सार्वजनिक बयान में उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद बांग्लादेशियों को विदेशों में जमा उनके धन को बांग्लादेश लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना में रुकावट डालने से देश का कोई भला नहीं होगा।

 सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि इस समय बांग्लादेश को विदेशी मुद्रा की सख्त जरूरत है। ऐसे में बांग्लादेशी अगर विदेश में रखा अपना धन वापस लाएंगे, तो उससे देश को बड़ी मदद मिलेगी। बांग्लादेश सरकार ने दावा किया है कि उसकी ताजा योजना जैसी छूट दुनिया के 17 देशों ने पहले ही दे रखी है। उनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, नॉर्वे, इंडोनेशिया, और मलेशिया शामिल हैं।


 लेकिन आलोचकों ने कहा है कि ये योजना सरकार की अक्षमता का सबूत है। वैध स्रोतों से अर्थव्यवस्था को संभालने में नाकाम रहने के बाद अब भ्रष्ट स्रोतों से विदेशी मुद्रा हासिल करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed