{"_id":"6178818038f8383eb3789f67","slug":"bangladesh-government-making-new-law-after-attacks-on-hindus-attention-will-be-given-to-security-and-privacy-of-witnesses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश : हिंदुओं पर हमलों के बाद सरकार बना रही नया कानून, गवाहों की सुरक्षा व गोपनीयता पर रहेगा ध्यान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश : हिंदुओं पर हमलों के बाद सरकार बना रही नया कानून, गवाहों की सुरक्षा व गोपनीयता पर रहेगा ध्यान
Wed, 27 Oct 2021 04:00 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 27 Oct 2021 04:00 AM IST
सार
नए कानून में गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की व्यवस्था होगी और गवाहों से किसी तरह का दुर्व्यवहार अपराध माना जाएगा।
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Dhaka Tribune
विस्तार
बांग्लादेश में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट के बाद भड़की हिंसा के बाद देश के कानून मंत्री अनीसुल हक ने कहा कि सरकार बहुत जल्द एक नया कानून बनाने जा रही है। इसके तहत किसी भी मामले में गवाही देने वालों की सुरक्षा और उनकी गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी। हक ने कहा, अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले की घटनाओं की सुनवाई के परिप्रेक्ष्य में सरकार यह पहल करने जा रही है।
विज्ञापन
बांग्लादेश में वकीलों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले की घटनाओं के अनेक मामलों में गवाहों के अभाव में सुनवाई पूरी नहीं हो पाती है ऐसे में कई बार मामलों में कोई फैसला तक नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
कानून मंत्री ने कहा कि ऐसा कानून बनाने के लिए पहले ही कदम उठाए जा चुके हैं, लेकिन 13 अक्तूबर को कमिला के दुर्गा पंडाल में कुरान मिलने की घटना के बाद बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के मद्देनजर ऐसे मामलों की सुनवाई का मुद्दा फिर से उभर कर सामने आया है।
विज्ञापन
नए कानून में गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की व्यवस्था होगी और गवाहों से किसी तरह का दुर्व्यवहार अपराध माना जाएगा। इस कानून में गवाहों की गोपनीयता बनाए रखने की भी व्यवस्था भी होगी। इस बीच, देश में कानूनी एजेंसियों की कार्रवाई के बाद भी सांप्रदायिक तनाव बरकरार है।