{"_id":"67db69485b55396463084ccb","slug":"bangladesh-elections-ncp-does-not-want-hasina-s-party-awami-league-to-contest-the-general-elections-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: आम चुनाव से पहले ही लोकतंत्र का गला घोंटने की तैयारी, एनसीपी नहीं चाहती अवामी लीग लड़े चुनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: आम चुनाव से पहले ही लोकतंत्र का गला घोंटने की तैयारी, एनसीपी नहीं चाहती अवामी लीग लड़े चुनाव
Thu, 20 Mar 2025 06:33 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 20 Mar 2025 06:33 AM IST
सार
छात्र नेतृत्व वाली नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) ने बुधवार को कहा कि वह नहीं चाहती कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी बांग्लादेश अवामी लीग चुनाव में भाग ले। वह इसका विरोध करेगी।
विज्ञापन
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और नाहिद इस्लाम
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले ही लोकतंत्र का गला घोंटने की तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल, छात्र नेतृत्व वाली नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) ने बुधवार को कहा कि वह नहीं चाहती कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी बांग्लादेश अवामी लीग चुनाव में भाग ले। वह इसका विरोध करेगी। िपछले वर्ष छात्र आंदोलन के चलते ही हसीना का तख्ता पलट हुआ था।
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए अमेरिका की समसामयिक मामलों की पत्रिका द डिप्लोमेट में प्रकाशित एक साक्षात्कार में एनसीपी के संयोजक नाहिद इस्लाम ने कहा, हम नहीं चाहते कि हसीना की पार्टी का कोई भी नामलेवा आगामी चुनावों में सक्रिय हिस्सा ले। इस्लाम ने कहा कि अवामी लीग के जो लोग गलत कामों के लिए जिम्मेदार हैं, उन पर सबसे पहले मुकदमा चलाया जाए। इस्लाम ने कहा, हमारा लक्ष्य एक संविधान सभा के जरिये द्वितीय गणराज्य की स्थापना करना है।
ये भी पढ़ें:- ED: दस साल में ईडी ने नेताओं पर दर्ज किए 193 मामले, सजा सिर्फ दो को; 2018 के बाद मामलों में आई तेजी
विज्ञापन
भारत या पाकिस्तान पर केंद्रित नहीं रहेंगे
यह पूछने पर कि कूटनीति पर उनकी पार्टी का रुख क्या है, इस्लाम ने कहा, सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम चाहते हैं कि बांग्लादेश किसी भी विदेशी शक्ति के प्रभुत्व से मुक्त होकर एक संतुलित और लाभप्रद कूटनीतिक दृष्टिकोण अपनाए। उन्होंने कहा, अतीत में हम दिल्ली के प्रभाव में थे। अब हम बांग्लादेश की राजनीति को भारत या पाकिस्तान के इर्द-गिर्द केंद्रित नहीं होने देंगे। एनसीपी राष्ट्रीय हितों के साथ स्वदेश केंद्रित रहेगी।
ये भी पढ़ें:- RSS: बंगलूरू में कल से संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक, बांग्लादेश हिंसा और शताब्दी वर्ष पर होगा मैराथन मंथन
नया संविधान चाहते हैं
नाहिद इस्लाम ने कहा, हम नया संविधान लागू करना चाहते हैं और देश की सत्ता गतिशीलता का ढांचा बदलना चाहते हैं। एनसीपी के छात्रों ने गत वर्ष भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया था।
ये भी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन