{"_id":"5c0cc741bdec2241ae4f5ea8","slug":"bangladesh-election-commission-rejects-khaleda-zia-s-decision-to-contest-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश चुनाव आयोग ने खारिज की खालिदा जिया की चुनाव लड़ने की याचिका ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश चुनाव आयोग ने खारिज की खालिदा जिया की चुनाव लड़ने की याचिका
भाषा, ढाका
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की चुनाव लड़ने की याचिका को खारिज कर दिया है। इससे खालिदा की चुनाव लड़ने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। आयोग ने 4-1 के मत से इस याचिका को खारिज कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त समेत तीन आयुक्तों ने याचिका का विरोध किया जबकि एक आयुक्त ने समर्थन किया।
विज्ञापन
इससे पहले बांग्लादेश उच्च न्यायालय ने 73 वर्षीय खालिदा को 30 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए यह कहते हुए अयोग्य करार दिया था कि दो साल से ज्यादा कैद की सजा पाए लोग, जिनकी याचिका अदालत में लंबित है, चुनाव नहीं लड़ सकते। खालिदा जिया भ्रष्टाचार के दो मामलों में 10 साल कैद की सजा के तहत जेल में बंद हैं।
विज्ञापन