{"_id":"5d1cb8778ebc3e3cd07a3361","slug":"bangladesh-death-penalty-for-nine-accused-in-attack-on-prime-minister-sheikh-hasina","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: प्रधानमंत्री हसीना पर हमले के आरोप में नौ को मृत्युदंड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: प्रधानमंत्री हसीना पर हमले के आरोप में नौ को मृत्युदंड
Wed, 03 Jul 2019 07:52 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 03 Jul 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
शेख हसीना
बांग्लादेश की एक अदालत ने प्रधानमंत्री शेख हसीना पर 25 साल पहले हमला करने के मामले में बुधवार को बीएनपी के नेतृत्व वाले एक गठबंधन के नौ कार्यकर्ताओं को मृत्युदंड और 25 अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शेख हसीना उस वक्त विपक्ष की नेता थीं।
23 सितंबर, 1994 को हसीना राष्ट्रव्यापी प्रचार का नेतृत्व कर रही थीं। तब ट्रेन के पबना के इश्वार्दी पहुंचने पर उनके डिब्बे पर हमला किया गया। हसीना पर यह हमला प्रधानमंत्री के तौर पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया के पहले कार्यकाल के दौरान हुआ था, जिसमें वह बच गई थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन पर हमला करने के मामले में पबना की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रुस्तम अली ने इस संबंध में 13 लोगों को 10 साल जेल की सजा भी सुनाई।