{"_id":"6604d5a2c6c2cdb3220103e8","slug":"baltimore-bridge-collapse-news-update-bodies-of-two-victims-recovered-from-submerged-truck-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baltimore Bridge Collapse: पुल ढहने के एक दिन बाद मिले दो शव; अफसर बोले- जांच में जहाज का क्रू कर रहा मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Baltimore Bridge Collapse: पुल ढहने के एक दिन बाद मिले दो शव; अफसर बोले- जांच में जहाज का क्रू कर रहा मदद
Thu, 28 Mar 2024 07:57 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:57 AM IST
सार
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड की अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी ने बताया कि हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों ने जहाज से आंकड़े जुटाए हैं और पूरी घटना की समयरेखा तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकराया जहाज
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में एक पुल के ढह जाने के बाद पटाप्सको नदी में सर्च अभियान जारी है। इस दौरान पानी में डूबे हुए एक ट्रक से दो लोगों के शव मिले हैं। इसकी जानकारी मैरीलैंड राज्य की पुलिस ने गुरुवार को दी।
विज्ञापन
यह है मामला
अमेरिका के मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर शहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ था। सिंगापुर के झंडे वाला मालवाहक जहाज डाली श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। तभी बाल्टीमोर के करीब तीन किलोमीटर लंबे 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' से टकरा गया और कुछ ही सेकंड में लगभग पूरा पुल ढह गया था। पुल ढहकर करीब 50 फीट (15 मीटर) नीचे ठंडे पानी में गिरा है। हादसा मंगलवार सुबह हुआ था।अधिकारियों ने बताया था कि जहाज को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ा था। वहीं, चालक दल ने सक्रियता दिखाते हुए अलर्ट कॉल दिया था, जिससे पुल की ओर बढ़ते लोगों को रोक लिया गया था।
विज्ञापन
अमेरिकी अधिकारियों ने चालक दल से की पूछताछ शुरू की
अमेरिकी अधिकारियों ने बाल्टीमोर में एक पुल से टकराकर क्षतिग्रस्त हुए कंटेनर जहाज 'डाली' पर सवार भारतीय चालक दल के सदस्यों सहित कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है। शिपिंग कंपनी सिनर्जी ने कहा कि एनटीएसबी ने चालक दल के सदस्यों का साक्षात्कार भी शुरू कर दिया है। हम इस पूरी प्रक्रिया में जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे। चालक दल का एक सदस्य जो घायल हो गया था, इलाज के बाद बुधवार को जहाज पर लौट आया।
विज्ञापन
लाल पिकअप से बरामद शव
हालांकि, पुल ढहने से इस पर मौजूद कई वाहन पानी में डूब गए थे। अब पटाप्सको नदी में डूबी एक लाल पिकअप से बुधवार को दो शव बरामद किए गए हैं।
इन पर चल रहा काम
इससे पहले दिन में, व्हाइट हाउस के संघीय अधिकारियों ने कहा था कि वे लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। साथ ही शव बरामद करने, पुल के मलबे का आकलन करने और जहाज को स्थानांतरित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा, अधिकारियों का मानना है कि हादसे के वक्त पुल पर काम कर रहे आठ में छह मजदूर अब जिंदा नहीं हैं। हालांकि इन छह लोगों की तलाश जारी है। दो लोगों को पहले ही सुरक्षित पानी से निकाला जा चुका है।
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड की अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी ने बताया कि हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों ने जहाज से भी आंकड़े जुटाए हैं और पूरी घटना की समयरेखा तैयार कर रहे हैं। वहीं, गवर्नर वेस मूर ने मैरीलैंड के झंडे को आधा झुकाने का आदेश दिया है। यह अगली सूचना तक आधा झुका रहेगा।
चालक दल कर रहा सहयोग: अमेरिकी तटरक्षक अधिकारी
यूएस कोस्ट गार्ड के अभियान के डिप्टी कमांडेंट वाइस एडमिरल पीटर गौटियर ने चालक दल को लेकर कहा कि इन सदस्यों में भारतीय और श्रीलंका के लोग शामिल हैं। यह लोग पूरी तरह से जांच में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि चालक दल के सदस्यों से पूछताछ जारी है। वह अभी भी यहीं मौजूद हैं।
उन्होंने कहा, 'हमें जिस जानकारी की जरूरत है चालक दल के सदस्य पूरी मदद कर रहे हैं।'