{"_id":"5d53d6af8ebc3e6ca06b7f12","slug":"balochistan-unity-day-trending-on-twitter-on-pakistan-s-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की आजादी दिवस पर ट्विटर पर बलूचिस्तान एकता दिवस कर रहा ट्रेंड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान की आजादी दिवस पर ट्विटर पर बलूचिस्तान एकता दिवस कर रहा ट्रेंड
Wed, 14 Aug 2019 03:45 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 14 Aug 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
बलूचिस्तान की आजादी
- फोटो : social media
पाकिस्तान में बुधवार को आजादी दिवस मनाया जा रहा है इसी बीच पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम में स्थित बलूचिस्तान ने उसके 73वें स्वतंत्रता दिवस को अपनी आजादी दिवस के रूप में मनाया।कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की नीति और खिसयाहट के बावजूद पाकिस्तान में #बलूचिस्तान एकता दिवस और #14अगस्त काला दिन ट्रेंड कर रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम में स्थित बलूचिस्तान पाकिस्तान के 1948 में किए गए कब्जे से अब तक जूझ रहा है। बलूच लोगों का कहना है कि उन्हें अंग्रेजों से 11 अगस्त 1947 को ही आजादी मिल गई थी लेकिन पाकिस्तान ने यहां अवैध कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान का यह प्रांत प्राकृतिक गैसों के भंडार से भरा हुआ है। यहां के लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान चाइना इकॉनोमिक कॉरिडोर के निर्माण से यहां के प्राकृतिक खजानें को लूटा जा सकता है। पाकिस्तान ने यहां उच्चस्तरीय मार्गों का निर्माण किया है।
विज्ञापन
जहां पाकिस्तान यूएन सुरक्षा परिषद को कश्मीर को लेकर कार्रवाई करने के लिए कह रहा है वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान में किए गए मानवाधिकारों के हनन पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकारों से जुड़े संस्थानों की नजर है।