फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Balochistan MP Danish Kumar said in the Pakistani Parliament that his colleagues force him to become a Muslim

देश-विदेश: कलमा पढ़ लो, मुसलमान बन जाओ...हिंदू सांसद का भरे सदन में छलका दर्द, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 06 Apr 2023 06:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 06:11 AM IST
सार

बलूचिस्तान से सांसद दानिश कुमार ने पाकिस्तानी संसद में कहा कि उनके साथी जबरन मुसलमान बनने का दबाव डालते हैं। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Balochistan MP Danish Kumar said in the Pakistani Parliament that his colleagues force him to become a Muslim
बलूचिस्तान से सांसद दानिश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार आम बात हैं। पीड़ितों में अधिकतर वे अल्पसंख्यक होते हैं, जो आर्थिक और सामाजिक रूप से हाशिए पर हैं, लेकिन अब पाकिस्तान के एक हिंदू सांसद ने संसद की कार्यवाही के दौरान ऑन रिकॉर्ड अपना दर्द पूरी दुनिया को सुनाया है।
विज्ञापन


बलूचिस्तान से सांसद दानिश कुमार ने पाकिस्तानी संसद में कहा कि उनके साथी जबरन मुसलमान बनने का दबाव डालते हैं। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि यह वीडियो कब का है। इसके बावजूद एक सांसद के दावे से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में हिंदुओं के हालात कैसे हैं।
विज्ञापन


दक्षिण सूडान में जारी राजनीतिक प्रक्रिया में भारत समर्थन देगा : मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, दक्षिण सूडान नए संविधान का प्रारूप तैयार करने सहित अपनी राजनीतिक प्रक्रिया को लेकर संसदीय लोकतंत्र में भारत के अनुभवों का लाभ उठा सकता है। दक्षिण सूडान को भारत अपना पूरा समर्थन देगा। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने दक्षिण सूडान की ट्रांजिशनल नेशनल असेंबली की अध्यक्ष जेम्मा नूनू कुम्बा के नेतृत्व में एक संसदीय शिष्टमंडल से बुधवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी से मिले ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख मार्थोमा मैथ्यूज
 केरल के कोट्टायम स्थित मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियाई चर्च के प्रमुख बेसेलियोस मार्थोमा मैथ्यूज तृतीय ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अपने मुख्यालय आने के लिए निमंत्रित किया। प्रधानमंत्री के संसद भवन कार्यालय में यह मुलाकात हुई। इस मौके पर विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन समेत भाजपा के कई नेता भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने मैथ्यूज से चर्च के कामकाज के बारे में जानकारी ली और उनकी ओर से देश भर में स्कूल, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज, अस्पताल और अनाथालय चलाने पर खुशी जताई। 

चार्ल्स के राज्याभिषेक निमंत्रण-पत्र में कैमिला को ‘महारानी’ दर्जा
ब्रिटिश शाही आवास ‘बकिंघम पैलेस’ ने महाराजा चार्ल्स तृतीय के छह मई को होने वाले राज्याभिषेक कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में उनकी पत्नी कैमिला के नाम के आगे ‘महारानी’ शब्द का इस्तेमाल किया है। इसी के साथ उन्हें ‘महारानी कैमिला’ के रूप में आधिकारिक मान्यता मिल गई है। इससे पहले तक कैमिला को पटरानी के रूप में संबोधित किया जा रहा था, लेकिन अब उन्हें महारानी का दर्जा दिया गया है। बता दें दिवंगत राजकुमारी डायना और चार्ल्स तृतीय का वैवाहिक बंधन टूटने के बाद कैमिला को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया और इसे लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। 

पाकिस्तान में चीनी अभियंताओं के आवासीय शिविर में लगी आग
पेशावर। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के एक दूरस्थ इलाके में पनबिजली बांध के निर्माण का प्रबंधन करने वाली एक चीनी कंपनी के आवासीय शिविरों में भीषण आग लग गई। आग निचले कोहिस्तान के बरसीन इलाके में दासू पनबिजली परियोजना के गोदामों और चीनी अभियंताओं और कर्मचारियों के आवासीय शिविरों में लगी। खबर में बताया गया है कि दमकल की गाड़ियां और दमकल कर्मी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस ने बताया, आग पर काबू पाने में पांच घंटे का वक्त लगा। माना जा रहा है, आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी है।

अमेरिका : सौ दिन पानी में रहने के बाद लौटे प्रोफेसर जोसेफ डिटुरी
पूर्व अमेरिकी नौसेना गोताखोर व कॉलेज के प्रोफेसर जोसेफ डिटुरी (55) सुपर ह्यूमन बनने की तैयारी में हैं। 55 वर्षीय कॉलेज प्रोफेसर और नौसेना के पूर्व गोताखोर जोसेफ डिटुरी इस रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जो 100 दिन बाद पानी के भीतर रहकर वापस लौटे हैं। दरअसल, वैज्ञानिक इस विषय पर शोध कर रहे हैं कि मानव शरीर कितने दबाव को झेलने में सक्षम है।

भारतवंशी अदाकारा अंजना को लंदन में ‘ओलिवियर अवार्ड्स’
चेन्नई में जन्मी सिंगापुर की अदाकारा अंजना वासन को ‘ओलिवियर अवार्ड्स’ के 47वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। लंदन में रहने वाली वासन को टेनेसी विलियम्स के नाटक ‘ए स्ट्रीटकार नेम्ड डिज़ायर’ के पुन: मंचन में स्टेला कोवाल्स्की के उनके किरदार के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। इसकी घोषणा दो अप्रैल को की गई। 


अल-अक्सा मस्जिद में छापेमारी 350 फलस्तीनी गिरफ्तार
इस्राइल पुलिस ने शहर की अल-अक्सा मस्जिद में बुधवार को भोर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 350 से ज्यादा फलस्तीनियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गत दिनों मस्जिद के बाहर से एक फलस्तीनी की गिरफ्तारी के बाद की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से सीएनएन ने रिपोर्ट में बताया, पुलिस ने स्टन ग्रेनेड व रबर की गोलियों का इस्तेमाल करते हुए मस्जिद की खिड़कियों व दरवाजों को तोड़ दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed