{"_id":"5d807fc48ebc3e93ce4fa3db","slug":"baloch-leader-mehran-marri-in-london-pakistan-army-is-notorious-for-its-policy-of-misdeed-pillage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में दुष्कर्म करने और गोली चलाने के लिए कुख्यात है: बलूच नेता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में दुष्कर्म करने और गोली चलाने के लिए कुख्यात है: बलूच नेता
Tue, 17 Sep 2019 12:36 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
बलूच नेता मेहरान मेरी
- फोटो : ANI
बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे निर्मम अत्याचारों को लेकर मानावाधिकार कार्यकर्ता हमेशा उसकी आलोचना करते रहते हैं। वहीं, लंदन में रह रहे बलूच नेता मेहरान मेरी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में दुष्कर्म करने और गोली चलाने के लिए कुख्यात है। उन्हें इन कृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए।
विज्ञापन
Baloch leader Mehran Marri: In space of one month a lady from Mardan and another from Gwadar has been raped by this coward army. They (Pakistan Army) have to be held accountable, be it Bajwa, Musharraf or any of these dictators, they have all committed crimes against humanity. https://t.co/10OgWdteoY
— ANI (@ANI) September 17, 2019विज्ञापन
मेहरान मेरी ने बलूचिस्तान में हो रहे मानवाधिकारों को लेकर कहा कि पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में महिलाओं के साथ दुष्कर्म करती है और निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाती है। ठीक उसी प्रकार जैसा उन्होंने बांग्लादेश में चलाए गए ऑपरेशन सर्चलाइट के दौरान किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक महीने के अंतराल में मर्दन की एक महिला और ग्वादर क्षेत्र से एक गायिका का इस कायर सेना द्वारा दुष्कर्म किया गया। उन्हें (पाकिस्तानी सेना) इन घटनाओं के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, फिर चाहें वह बाजवा हो, मुशर्रफ हों या इनमें से कोई भी तानाशाह क्यों न हो। इन लोगों ने मानवता के खिलाफ सभी अपराध को अंजाम दिया है।