फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ballistic missile fired from rebel-held Yemen strikes cargo ship in Red Sea

Yemen: लाल सागर में जहाज पर फिर हमला, यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल

Fri, 15 Dec 2023 06:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डस्क, अमर उजाला, सनआ
वर्ल्ड डस्क, अमर उजाला, सनआ Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Dec 2023 06:45 PM IST
सार

Yemen: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले यमन के इलाके से लाल सागर में एक मालवाहक जहाज पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कोई हताहत हुआ है या नहीं। 

विज्ञापन
Ballistic missile fired from rebel-held Yemen strikes cargo ship in Red Sea
लाल सागर में मालवाहक जहाज पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके से शुक्रवार को लाल सागर में एक मालवाहक जहाज पर हमला किया गया। बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास लाइबेरिया के झंडे वाले मालवाहक पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बताया कि जहाज की पहचान एमएससी पैलेटियम-3 के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि किसी को चोट लगी है या नहीं। 

विज्ञापन

अल जसरा को निशाना बनाकर दागी गई मिसाइल  
अधिकारी ने बताया कि मिसाइल संभवत: अल जसरा (मालवाहक) को निशाना बनाकर दागी गई थी। दागी गई एक और मिसाइल दोनों जहाजों से चूक गई। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर खुफिया मामलों पर चर्चा करते हुए यह बात कही। वहीं, एमएससी मालवाहक जहाज के संचालक ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल-हमास युद्ध के जवाब में हूतियों ने तेज किए हमले
हूती विद्रोहियों के इन हमलों ने तनाव को और बढ़ा दिया है। इन विद्रोहियों ने हाल के दिनों के सिलसिलेवार मिसाइल हमलों की जिम्मेदारी ली है। लाल सागर में बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। हूती विद्रोहियों ने ये हमले इस्राइल-हमास युद्ध और गाजा पट्टी को निशाना बनाने वाले हवाई और जमीनी हमलों के जवाब में तेज किए हैं। निजी खुफिया फर्म एम्ब्रे ने भी अल जसरा पर पहले हुए हमले की पुष्टि की है। एम्ब्रे ने कहा, मिसाइल कथित तौर पर जहाज के बंदरगाह वाले हिस्से से टकराया और इसके प्रभाव के कारण एक कंटेनर पानी में गिर गया। 

विज्ञापन

यूकेएमटीओ ने दी सावधानी बरतने की चेतावनी
ब्रिटेन की सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने भी पहले हुए हमले की पुष्टि की है और जहाजों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी। यूकेएमटीओ मिडिल ईस्ट शिपिंग लेन की निगरानी करता है। इसने कहा कि अल जसरा पर हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

चालक दल की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपाय करेगा हैपग-लॉयड
अल जसरा का संचालन करने वाली जर्मनी की कंपनी हैपग-लॉयड ने कहा, हमले में चालक दल का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ है। कंपनी ने कहा, हैपग-लॉयड अपने चालक दल की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपाय करेगा। यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में ड्रोन शामिल था या मिसाइल। हालांकि, एम्ब्रे ने कहा कि हैपग-लॉयड को अश्दोद, हाइफा और तेल अवीव के इस्राइली बंदरगाहों के कार्यालय होने के लिए जाना जाता है। गुरुवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई थी, जो जलडमरूमध्य के माध्यम से यात्रा करने वाले एक कंटेनर जहाज से चूक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed