{"_id":"633fcf8736a0cf4eb171752d","slug":"baba-vanga-predictions-russia-ukraine-war-will-going-till-2024-soldier-wife-cried-bitterly-over-the-prophecy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Vanga Predictions: अभी दो साल और चलेगा रुस-यूक्रेन युद्ध! भविष्यवाणी पर फफक-फफक रोई रूसी सैनिक की पत्नी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Baba Vanga Predictions: अभी दो साल और चलेगा रुस-यूक्रेन युद्ध! भविष्यवाणी पर फफक-फफक रोई रूसी सैनिक की पत्नी
Fri, 07 Oct 2022 11:10 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
World Desk, New Delhi
World Desk, New Delhi
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:10 PM IST
सार
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी ऑडियो में महिला को अपने पति को इंटरसेप्ट किए गए फोन कॉल के दौरान रोते-बिलखते हुए सुना जा सकता है।
विज्ञापन
बाबा वेंगा
- फोटो : Twitter @Ravalanath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियां की हैं। उनकी अभी तक कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं। उनकी इन भविष्यवाणी ने दुनिया को खौफ में डाला है। यही नहीं, बल्कि बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए भी कई डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं, जोकि सच साबित हुई। बताया जाता है कि उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध की भी सटीक भविष्यवाणी की थी। उसी को आधार मानकर दावा किया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच यह युद्ध अभी और दो साल चल सकता हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के फौजी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से परेशान दिख रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि जंग में डटे एक रूसी सैनिक और उसकी पत्नी के बीच फोन पर हुई एक बातचीत का ऑडियो यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। उनकी भविष्यवाणी की बात करते हुए रूसी सैनिक की पत्नी फूट-फूट कर रोती हुई कह रही है कि अभी कितने दिन और मिलने में लगेंगे। एक-दूसरे को देखे हुए काफी दिन हो गए हैं। सैनिक अपनी पत्नी को समझाता है कि अभी हिम्मत रखने की जरुरत है। अभी कहा नहीं जा सकता है कि घर लौटने में कितना समय लग जाए। अभी घर लौटना मुमकिन नहीं है।
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी ऑडियो में महिला को अपने पति को इंटरसेप्ट किए गए फोन कॉल के दौरान रोते-बिलखते हुए सुना जा सकता है। ओडियो में रूस का सैनिक अपनी पत्नी से यह भी कहता हुआ सुना जा सकता है कि वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक हमारी जंग 2024 तक चलेगी। उनकी पत्नी कहती है कि मैं आपके बिना नहीं रह सकती और फिर फौजी की पत्नी फूट-फूट कर रोने लगती है।